Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें

लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की वायरल तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी। जानें दोनों के रिश्ते पर क्या चल रही है चर्चा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 20 Jul 2026 8:44:40

क्या साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? लंदन से सामने आई तस्वीरों के बाद तेज हुईं अफवाहें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना को मजाकिया अंदाज में प्रपोज करने के बाद अब उनका नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी हैं अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली, जिनके साथ अर्जुन को लंदन में देखा गया। दोनों की एक साथ मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। रविवार, 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान दोनों साथ नजर आए। स्टेडियम से सामने आई उनकी तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

क्या दोस्ती से आगे बढ़ चुका है रिश्ता?

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली को एक साथ देखने के बाद फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर उनके बीच कुछ खास चल रहा है। हाल के दिनों में अर्जुन अपने हल्के-फुल्के अंदाज और 'लॉक अप 2' में किए गए मजाकिया प्रपोजल को लेकर भी चर्चा में थे। अब लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान दोनों को एक जैसे ब्लू रंग के आउटफिट में स्पॉट किए जाने से डेटिंग की अटकलों को और बल मिल गया है।

जैसे ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, "क्या ये दोनों रिलेशनशिप में हैं? क्या साहिबा किसी और को डेट नहीं कर रही थीं?" वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, "आखिर मामला क्या है?" जबकि एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कुछ तो पक रहा है।"

साहिबा की इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई चर्चाएं

दिलचस्प बात यह है कि अब तक न अर्जुन कपूर और न ही साहिबा बाली ने इन डेटिंग अफवाहों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, साहिबा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने और रफ्तार पकड़ ली।

दरअसल, दोनों के नाम पहली बार उस समय जोड़े जाने लगे थे, जब साहिबा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद अर्जुन के जवाब ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब लॉर्ड्स से सामने आई तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर फिर वही सवाल गूंजने लगा है कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2025 में साहिबा बाली का नाम भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, उस समय भी इन खबरों की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठ रही नई चर्चाओं ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत की सुर्खियों में ला दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका