न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन ने फैंस से की यह अपील, आरती और अंकिता ने इस अंदाज में मां पर लुटाया प्यार

एक्टर अर्जुन कपूर अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन एक्टिंग के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 May 2024 7:59:56

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन ने फैंस से की यह अपील, आरती और अंकिता ने इस अंदाज में मां पर लुटाया प्यार

एक्टर अर्जुन कपूर अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन एक्टिंग के साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन अपने रिश्तों को लेकर काफी भावुक किस्म के इंसान हैं। खास तौर से वे अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को बहुत ज्यादा याद करते हैं। अर्जुन उनकी बर्थ और डेथ एनिवर्सरी पर अपनी भावनाएं उड़ेलकर रख देते हैं। वे मां को जबरदस्त तरीके से मिस करते हैं।

आज रविवार (12 मई) को इंटरनेशनल मदर्स डे पर भी अर्जुन ने मां को याद करते हुए फैंस को एक खास मैसेज दिया। अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन कहते हैं कि हाय दोस्तों, आज मदर्स डे है और मुझे ये नहीं पता कि मैं ये वीडियो क्यों पोस्ट कर रहा हूं, लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि जिनकी मां उनके साथ है। या जिनके जीवन में मां है और वह उनके आस-पास नहीं है। वे सभी अपनी माताओं को विश करें।

हमें उन्हें याद करते रहना चाहिए विश करना चाहिए। हमें उनकी अधिक याद तब आती है जब वे चले जाते हैं। मैं घर पर अकेला हूं। मेरी बहन वेकेशन पर गई है। तो मुझे लगा कि मैं आप लोगों से बात करूं। इसे हल्के में ना लें। हमारे माता-पिता हमारा बेहद ख्याल रखते हैं। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। प्यार देना चाहिए। सभी को हैप्पी मदर्स डे।

मां को प्यार दो, मां ने आपके लिए बहुत कष्ट उठाए हैं। बता दें कि अर्जुन की मां ने 25 मार्च 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके कैंसर था। मोना दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर की पत्नी थीं। बोनी ने दूसरी शादी एक्ट्रेस श्रीदेवी से की। उनके दो बेटियां जान्हवी व खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी का साल 2018 में निधन हो गया था।

आरती सिंह को याद आया शादी में विदाई का वक्त, लिखा मेरी मां...

गोविंदा की भांजी व कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी हाल ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ हुई है। आरती ने भी अपनी मां को खास अंदाज में मदर्स डे विश किया। आरती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी मां.. मिसाल हो आप मां की दोस्त की। आप मेरे बच्चे हो अब। पहली बार मैंने इतना असुरक्षित महसूस किया आपको लेकर जब विदाई हो रही थी कि मैं अपनी मां को छोड़ रही हूं जैसे..पर ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं आपके साथ हूं। आप कल भी थे और आगे भी मेरी लाइफ रहोगे। हैप्पी मदर्स डे। ‘बिग बॉस 17’ फेम अंकिता लोखंडे ने भी भावुक पोस्ट शेयर की है।

अंकिता ने कई थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा, “जब मैं तुम्हें देखती हूं, तो मैं तुम्हें सिर्फ अपनी मां के रूप में नहीं देखती, बल्कि मैं तुम्हें एक मजबूत, निडर लेकिन सुंदर और दयालू महिला के रूप में देखती हूं। बचपन में आपका मेकअप और दुपट्टे का इस्तेमाल करती थी आपकी तरह तैयार होने के लिए। मेरा विश्वास करो, मैं अब भी तुम्हारे जैसा बनने की हर रोज कोशिश करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि कोई भी चीज तुम्हारी पवित्रता और सुंदरता से बढ़कर नहीं हो सकती। मैं तुमसे प्यार करती हूं मम्मा, हैप्पी मदर्स डे।” अंकिता ने इस रील पर मराठी गाना लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष