न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां के 60वें जन्मदिन पर अर्जुन-अंशुला की भीग गईं आंखें, वीडियो वायरल, नोरा ने दुबई में ऐसे मनाया अपना बर्थडे

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 1:36:55

मां के 60वें जन्मदिन पर अर्जुन-अंशुला की भीग गईं आंखें, वीडियो वायरल, नोरा ने दुबई में ऐसे मनाया अपना बर्थडे

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसके चलते फैंस को उनसे जुड़ी बातें पता चलती रहती हैं। अर्जुन ने मंगलवार (6 फरवरी) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की। बता दें कि अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे और उनकी जबरदस्त बोंडिंग थी। अर्जुन कई मौकों पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं। मां के दुनिया से जाने के बाद अर्जुन उन्हें बेहद मिस करते हैं।

अर्जुन एक बार फिर मां को लेकर इमोशनल हो गए। दरअसल अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर ने मां की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान अंशुला ने मां के लिए एक स्पीच भी तैयार की थी, जिसे लोगों के बीच सुनाते हुए उनके आंसू छलक पड़े। बहन को रोता देख अर्जुन भी रोने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्जुन और अंशुला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जैसा कि मेरी मां हमेशा ही कहा करती थीं- रब राखा।

इस वीडियो में अंशुला कहती हैं मेरी मां कहती थीं, “तुझे जो बनना है, तुझे जो करना है तू कर। आप सबको शुक्रिया उनकी और मेरी भी बातें सुनने के लिए। रब राखा।” अर्जुन ने मां पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज उनका जन्मदिन है, जो हमारे लिए सब कुछ थीं। वह आज 60 साल की हो जाती, मुस्कुरा रहीं होतीं और हर तरफ खुशियां फैला रहीं होती।” बता दें, उनका निधन 25 मार्च 2012 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था। उन्हें कैंसर था। अर्जुन और अंशुला की पोस्ट पर उनके पिता बोनी कपूर, सौतेली बहन जान्हवी व खुशी कपूर और बॉबी देओल सहित कई सितारों ने कमेंट किया है।

नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की फोटो व वीडियो

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का मंगलवार (6 फरवरी) को 32वां जन्मदिन था। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ दुबई में पार्टी की। नोरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उन्होंने इस पार्टी के इनसाइड वीडियो और फोटो शेयर की हैं। नोरा के साथ डाइनिंग टेबल पर बहुत सारे फ्रेंड्स बैठे दिखाई दे रहे हैं। नोरा कभी डांस करती, तो कभी अपनी मुस्कुराहट से फैंस का दिल जीतती नजर आईं। अपने स्पेशल दिन पर नोरा काफी खास लुक में दिखाई दीं।

नोरा ने ब्लैक कलर की लोंग ड्रेस पहनी थी। आउटफिट के साथ वो बैग, घड़ी, नेकलेस और हैंड एक्सेसरीज के साथ दिखीं। नोरा का यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया। नोरा केक कट करने से पहले आंख बंद करके विश मांगती नजर आईं। जब उन्हें कहा गया कि आपको 2 विश मांगनी है, तो नोरा ने एक बार फिर आंख बंद कर कुछ मांगा। पार्टी में नोरा के साथ उनके दोस्तों ने भी खूब मस्ती की। नोरा ने अरेबिक सॉन्ग पर खूबसूरत डांस किया।

ोवह बॉलीवुड सॉन्ग ‘कुसु-कुसु’ पर भी थिरकीं। उनके फ्रेंड्स ने खूब चीयर किया। उल्लेखनीय है कि ‘दिलबर दिलबर’, ‘साकी-साक’, ‘कुसु-कुसु’, ‘गर्मी’ जैसे हिट सॉन्ग्स ने नोरा को फेमस बना दिया। इसके अलावा नोरा कई एलबम सॉन्ग्स में भी नजर आ चुकी हैं। विक्की कौशल के साथ ‘पछताओगे’ एलबम नोरा के सबसे पसंदीदा एलबम्स में से एक है। नोरा जल्द ही ‘क्रैक’ फिल्म में विद्युत जामवाल व अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम