न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डिनर आउटिंग पर अरबाज-शूरा के साथ दिखी अरहान की खास बोंडिंग, इस एक्ट्रेस ने दिखाई मेहंदी सेरेमनी की झलक

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया। शादी अरबाज की छोटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 12:00:48

2 News : डिनर आउटिंग पर अरबाज-शूरा के साथ दिखी अरहान की खास बोंडिंग, इस एक्ट्रेस ने दिखाई मेहंदी सेरेमनी की झलक

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया। शादी अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर में हुई थी जहां उनके परिवार के सभी लोग मौजूद थे। शादी में अरबाज व उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी थे और उन्होंने वहां जमकर मस्ती की। अरहान की शूरा के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। अरबाज, शूरा व अरहान को शनिवार (24 फरवरी) रात एक साथ डिनर आउटिंग के लिए स्पॉट किया गया।

तीनों ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी को पोज भी दिए और काफी मुस्कुराते हुए दिखे। शूरा को स्टाइलिश बेज कलर की टीशर्ट और डार्क ब्लू कलर की जीन्स पहने देखा गया। शूरा ने बालों को खुला रखा था और लाइट मेकअप के साथ काफी सुंदर लग रही थीं। अरबाज ने व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। अरहान ने भी कैजुअल लुक बरकरार रखा। वे बेज कलर की टीशर्ट और आइस ब्लू कलर की जींस पहने थे। शूरा रेस्टोरेंट के बाहर अरबाज का हाथ थामे नजर आईं।

उन्होंने अरहान के साथ पोज दिए। इसके बाद तीनों कार में रवाना हो गए। अरहान ड्राइविंग कर रहे थे, जबकि शूरा उनके बगल में तथा अरबाज पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। जब पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तब तीनों हंस रहे थे। गौरतलब है कि अरबाज ने साल 1998 में मलाइका के साथ शादी की थी। उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने का फैसला लिया और साल 2017 में उनका तलाक हो गया।

26 फरवरी को रुद्रायश जोशी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं नेहा लक्ष्मी अय्यर

मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी2 अय्यर अपने जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह 26 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी के साथ शादी करने जा रही हैं। इससे पहले शनिवार (24 फरवरी) को नेहा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने मिरर-वर्क से सजी ग्रीन कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी।

ड्रेस का निचला हिस्सा हल्के बेज कलर में था और इसमें मिरर वर्क के साथ डिजाइन किया गया बंधनी प्रिंट था। नेहा ने लहंगे को ग्रीन कलर के शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। नेहा ने मेहंदी लुक को ज्वेलरी से सजाया, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक बड़ा मांग टीका और हाथफूल शामिल थे। हल्के मेकअप और खुले बालों ने नेहा को और सुंदरता प्रदान की। कुछ अन्य तस्वीरों में समारोह के लिए मनमोहक सजावट भी नजर आ रही है।

नेहा ने शुक्रवार को इंस्टा हैंडल पर संगीत समारोह की कुछ झलकियां दिखाई थीं। नेहा ने 1 फरवरी मस्ती भरी बैचलरेट पार्टी मनाई थी। नेहा और रुद्रायश की पहली मुलाकात कुछ साल पहले जुम्बा क्लास में हुई थी। अगस्त 2023 में उनकी सगाई हुई थी। नेहा ने 'बनेगी अपनी बात' सीरीज में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह 'कुबूल है' व 'इश्कबाज' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम