न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की इस बात से नाराज हैं अरबाज खान, शूरा के साथ एज गैप पर दी यह रिएक्शन

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की। शादी अरबाज की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 11:02:22

2 News : एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की इस बात से नाराज हैं अरबाज खान, शूरा के साथ एज गैप पर दी यह रिएक्शन

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की। शादी अरबाज की बहन अर्पिता के घर हुई थी। इसमें उनका परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। पिछले दिनों अरबाज की एक्स-गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने उनके साथ ब्रेकअप को लेकर दिल की बात कही थी।

अब अरबाज ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए साफ किया की शूरा से रिलेशनशिप में आने से 2 साल पहले ही उनका और जॉर्जिया का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात को साफ नहीं किया। अरबाज ने कहा कि मैं जानता हूं कि हाल के कुछ इंटरव्यू से यह अहसास होता है कि जॉर्जिया के साथ आखिर तक चीजें सही थीं, जो सच नहीं है। यह बेहद दुखद है कि अब मुझे यहां बैठकर इस तरह सफाई देनी पड़ रही है, लेकिन मेरा पिछला रिश्ता शूरा से मिलने से लगभग डेढ़ साल पहले ही खत्म हो गया था।

जॉर्जिया के साथ मेरा सिर्फ 1 साल का डेटिंग पीरियड रहा लेकिन, उन्होंने जो इंटरव्यू दिए उनमें कोई समयसीमा नहीं दी गई और ऐसे इंटरव्यू लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि मैं एक रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरे रिलेशनशिप में गया। शूरा से मिलने तक मैं लगभग डेढ़ साल तक किसी को डेट नहीं कर रहा था और यही हकीकत है। दो साल बाद ठीक मेरी शादी से पहले सार्वजनिक रूप से रिश्ते पर चर्चा करना सही नहीं था।

आपका लगभग 2 साल पहले ब्रेकअप हो चुका है और आपके पास तब इस बारे में बोलने का विकल्प नहीं था, तो अब इस बारे में बोलना सही नहीं लगता। उन्हें जो बीत गया उसे भूल जाना चाहिए था और इस बारे में पूछे जाने पर उन्हें कहना चाहिए था कि दुनिया जानती थी कि वह मेरे साथ रिलेशनशिप में थी और अब हम आगे बढ़ गए हैं। जब आप कुछ चीजों के बारे में बात करते हैं तो आपको सचेत और सावधान रहना होता है, क्योंकि आप किसी और के बारे में बात कर रहे हैं।

arbaaz khan,giorgia andriani,sshura khan,actor arbaaz khan,actress giorgia andriani,arbaaz sshura,malaika arora,arhaan khan

‘पटना शुक्ला’ फिल्म के सेट पर हुई थी शूरा के साथ अरबाज की मुलाकात

56 वर्षीय अरबाज और शूरा की शादी के बाद दोनों की उम्र को लेकर भी बातें की गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र में 23 साल का अंतर है। अरबाज ने इंटरव्यू में शूरा के साथ प्यार और शादी पर भी बात की। अरबाज ने कहा कि मैं शूरा से फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मिला था। यह बस कैजुअल और प्रोफेशनल मीटिंग थी। इसके बाद जब फिल्म पूरी हो गई तो हम 1-2 बार मिले। इसके बाद हमने 2 साल तक सीक्रेटली डेटिंग की।

शुरुआत में मेरे परिवार को भी पता नहीं था। उन्हें इतना पता था कि मैं किसी से मिल रहा हूं लेकिन जब पता चला कि बड़ा कदम उठाने जा रहा हूं तो वे खुश थे। हालांकि शूरा मुझसे काफी छोटी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि 16 साल की है। उसे पता है कि जिंदगी में क्या चाहिए। हमने काफी वक्त एक-दूसरे के साथ गुजारा और परखा कि एक-दूसरे से क्या उम्मीदें हैं। ऐसे फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जाते। क्या सिर्फ उम्र से ही रिश्ता चलता है?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम