न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज ने अरहान की फिल्मों में एंट्री को लेकर कही यह बात, सलमान की ‘दबंग 4’ को लेकर दी यह जानकारी

अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में फिल्म स्कूल से ग्रेजुएशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 1:09:33

अरबाज ने अरहान की फिल्मों में एंट्री को लेकर कही यह बात, सलमान की ‘दबंग 4’ को लेकर दी यह जानकारी

अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में फिल्म स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि अरहान बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान अपने दोनों भतीजों अरहान और निर्वाण को एक ही फिल्म से लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। निर्वाण, सलमान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान के बेटे हैं।

अब अरबाज ने अरहान की एक्टिंग डेब्यू पर रिएक्शन दी है। अरबाज ने News18 Showsha के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे अनुसार ये सिर्फ अफवाहें हैं। मुझे अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं मिली है। अरहान अभी अपने करिअर पर फोकर कर रहा है। वह अभी बहुत यंग है। वह इस साल 22 साल का हो जाएगा। वह फ्यूचर के लिए अभी खुद को तैयार कर रहा है। वह बहुत हार्ड वर्किंग, अपने काम को लेकर ईमानदार और समर्पित है।

यदि सब कुछ ठीक रहा, उसका फोकस सही रहा और भाग्य ने साथ दिया तो तो मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने प्रयासों के कारण सफल होगा। वह मेरे साथ कई चीजों पर चर्चा करता है और मैं उसे गाइड भी करता हूं, लेकिन मैं ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करता क्योंकि मैं नहीं चाहता कि उसे इस तरह से गाइड किया जाए कि खुद के अनुभवों और गलतियों से सीखने को ना मिले। मैं उसे एक सुरक्षित माहौल में नहीं रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि वह उड़े, गिरे, खूब गलतियां करें ताकि वह सीख पाएं कि ये दुनिया आसान नहीं है।

arbaaz khan,arhaan khan,Salman Khan,sohail khan,nirvana,actor arbaaz khan,arbaaz arhaan,malaika arora,dabangg 4,dabangg

अरबाज ने कहा, मैं ‘दबंग 4’ का निर्देशन करना पसंद करूंगा लेकिन...

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ सुपरहिट रही थी। सलमान के फैंस को उनका चुलबुल पांडे अवतार बहुत पसंद आया था। हर कोई फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त – ‘दबंग 4’ के लिए बेताब है। हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि सलमान और अरबाज ने ‘दबंग’ के अगले पार्ट पर चर्चा करने के लिए ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली से मुलाकात की थी। अब ‘दबंग 2’ बनाने वाले अरबाज ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की।

अरबाज ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि मैं अपने जीवन में कभी भी फिल्म निर्माता एटली से नहीं मिला। इन अफवाहों पर तब तक यकीन नहीं करना चाहिए जब तक कि मैं इनकी पुष्टि न कर लूं। हालांकि सलमान ‘दबंग 4’ करने के इच्छुक हैं। सलमान और मैं फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मैं ‘दबंग 4’ का निर्देशन करना पसंद करूंगा, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है।

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास शाहरुख खान के साथ ‘टाइगर वर्सेस पठान’ है। सलमान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ एक नई फिल्म की भी घोषणा की, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी। सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ पिछले साल 12 नवंबर को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार