न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एआर रहमान और सायरा का शादी के 29 साल बाद तलाक, संगीतकार ने लिखा, हर चीज का होता है अनदेखा अंत...

दिग्गज संगीतकार ऑस्कर अवार्ड विनर एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू (47) शादी के 29 साल बाद अलग हो रहे हैं। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 11:08:56

एआर रहमान और सायरा का शादी के 29 साल बाद तलाक, संगीतकार ने लिखा, हर चीज का होता है अनदेखा अंत...

दिग्गज संगीतकार ऑस्कर अवार्ड विनर एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू (47) शादी के 29 साल बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। सायरा ने मंगलवार (19 नवंबर) रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक का ऐलान कर दिया। सायरा की ओर से उनकी वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि इमोशनल टेंशन से दोनों का रिश्ता टूटा। इसके बाद रहमान ने भी तलाक कंफर्म करते हुए एक पोस्ट शेयर की।

वकील शाह ने लिखा, “कई सालों की शादी के बाद, मिसेज सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का यह मुश्किल फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्तों में बहुत ज्यादा तनाव आने की वजह से लिया गया है। एक-दूसरे के प्रति बेहिसाब प्यार के बावजूद दोनों ने पाया कि इस तनाव ने उनके बीच एक बड़ा गैप क्रिएट किया है। मुश्किलें इस हद तक बढ़ गई थीं कि दूरियां पाटना असंभव हो गया था। दोनों में से कोई भी दूरियां कम करने में सक्षम नहीं था।” उन्होंने लोगों से प्राइवेसी देने की भी अपील की, ताकि वे इस मुश्किल दौर से निकल पाएं।

रहमान ने भी अपने X (ट्विटर) पर लिखा, “हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरा करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हर चीज का अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के भार से ईश्वर का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। दोस्तों, इस नाजुक वक्त से गुजरते हुए हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद-एआर रहमान।”

बता दें कि रहमान ने 12 मार्च 1995 को सायरा से निकाह किया था। उनकी अरेंज मैरिज थी। रहमान की मां ने रिश्ता तय किया था। सायरा चेन्नई के एक व्यवसायी की बेटी हैं। उन्होंने हमेशा खुद को फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक से दूर ही रखा। दोनों के दो बेटियां खतीजा व रहीमा और एक बेटा अमीन हैं। तीनों बच्चों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी की अपील की है।

उन्होंने पिता की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमें अपनी दुआओं में याद रखना।” खतीजा और रहीमा ने लिखा, “हमें बहुत खुशी होगी कि अगर इस मामले को पूरी रस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ डील किया जाएगा। इस मुश्किल वक्त को समझने के लिए धन्यवाद। हम आपसे विनती करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री