न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एपी ढिल्लों का गाना रिलीज, साथ में दिखे सलमान-संजय, ‘चंदू चैंपियन’ देखें इस OTT प्लेटफॉर्म पर

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों की आवाज में सलमान खान और संजय दत्त का गाना ‘ओल्ड मनी’ आज शुक्रवार (9 अगस्त) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 12:45:04

2 News : एपी ढिल्लों का गाना रिलीज, साथ में दिखे सलमान-संजय, ‘चंदू चैंपियन’ देखें इस OTT प्लेटफॉर्म पर

मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों की आवाज में सलमान खान और संजय दत्त का गाना ‘ओल्ड मनी’ आज शुक्रवार (9 अगस्त) को रिलीज हो गया है। गाने में सलमान ने तगड़ा एक्शन किया है। संजय भी निराले अंदाज में दिखे। ये गाना यूट्यूब पर आते ही छा गया। कुछ ही देर में इसे हजारों व्यूज मिल गए। इसकी म्यूजिक बीट्स और आवाज इतनी शानदार है कि लोग गाने को बार-बार सुन रहे हैं। प्रशंसक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

कुछ दिन पहले इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान की झलक तो दिखी थी, लेकिन संजय नजर नहीं आए थे। सलमान और संजय ने यह गाना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। गाना नो वायलेंस का संदेश देता है यानी हिंसा से दूर रहें। गाने में साफ देखा जा रहा है कि एपी अपने दोस्त के साथ एक गैंगवार को अंजाम देने जाते हैं, जिसमें उनका दोस्त मारा जाता है और उन्हें बंदी बना लिया जाता है।

उनको बचाने के लिए सलमान मौके पर पहुंचते हैं और गोलियों की बौछार से दुश्मन को पस्त कर देते हैं। गाने के अंत में संजय की एंट्री होती है और वे सलमान के साथ मिलकर एपी को हिंसा न करने की सलाह देते हैं। सलमान और संजय लंबे समय बाद एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के एक गाने में भी धूम मचाते दिखे थे।

ap dhillon,punjabi singer ap dhillon,old money song,Salman Khan,sanjay dutt,salman sanjay,kartik aaryan,actor kartik aaryan,chandu champin,prime video

सिनेमाघरों में 14 जून को रिलीज हुई थी ‘चंदू चैंपियन’, फैंस को पंसद आई कार्तिक की एक्टिंग

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद हार नहीं मानी। कार्तिक ने मुरलीकांत का रोल निभाया और इसके लिए जबरदस्त मेहनत की थी। फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा और राजपाल यादव के भी अहम रोल हैं।

रिलीज से पहले ही फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए थे। अब इसे आज शुक्रवार (9 अगस्त) से इस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। यह फिल्म भारत और 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। फिल्म 140 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। कबीर खान निर्देशित फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। कार्तिक ने कहा कि ये फिल्म मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है। अब मैं उत्साहित हूं कि प्राइम वीडियो के दर्शक ‘चंदू चैंपियन’ की ताकत और दिल को अनुभव करें।

कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद कार्तिक ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लव आजकल’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘फ्रैडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वे ‘भूल भुलैया 3’ में ‘रूह बाबा’ के किरदार में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री