न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अकाय के जन्म के बाद अनुष्का ने शेयर की पहली तस्वीर, दिलजीत-परिणीति की ‘चमकीला’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल लंदन में मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। अब उन्होंने अकाय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 2:03:53

2 News : अकाय के जन्म के बाद अनुष्का ने शेयर की पहली तस्वीर, दिलजीत-परिणीति की ‘चमकीला’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिलहाल लंदन में मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया था। अब उन्होंने अकाय के जन्म के बाद पहली बार अपनी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुष्का ने आज गुरुवार (28 मार्च) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कैजुअल आउटफिट्स में दिख रही हैं।

अनुष्का ने लंबे ब्रेक के बाद कोई पोस्ट की है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी चहेती अनुष्का अब फिर से एक्टिव हो जाएंगी और अगली पोस्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अनुष्का ने जो फोटो शेयर की है, वो एक विज्ञापन की है। इसमें वह वाइट कलर की लूज टॉप और डेनिम जींस पहने हैं। अनुष्का की नजरें झुकी हैं और वह मुस्कुरा रही हैं। उनके चेहरे पर ग्लो है जिसे देखकर लगता है कि वह पोस्ट प्रेग्नेंसी अपनी हेल्थ पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं।

यूजर्स यह फोटो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें वापस भारत आने को कह रहे हैं तो कुछ ने लिखा कि वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही अपने दोनों बच्चों वामिका व अकाय को लेकर भारत लौट सकती हैं। अनुष्का के पति विराट कोहली अभी आईपीएल-17 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही उन्हें मैच के बाद वीडियो कॉल पर अनुष्का से बातें करते देखा गया था।

इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘अमर सिंह चमकीला’

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का ट्रेलर आज गुरुवार (28 मार्च) को रिलीज कर दिया गया। फिल्म 80 के दशक के फेमस पंजाबी सिंगर और म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला की कहानी को दर्शाती है। उनकी 27 साल की उम्र में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दिलजीत फिल्म में चमकीला के किरदार में हैं, जबकि परिणीति उनकी पत्नी अमरजोत कौर का रोल निभाएंगी। फिल्म के डायरेक्टर दिग्गज फिल्ममेकर इम्तियाज अली हैं।

संगीत प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म 12 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह चमकीला पहले जिंदगी में कंफ्यूज रहते हैं लेकिन उन्हें किसी दिन अचानक गाना गाने का एक मौका मिलता है और जिंदगी की सही राह मिल जाती है। इस राह पर चलते हुए उन्हें अपना पहला प्यार भी मिलता है, जिसका रोल परिणीति ने निभाया है। ट्रेलर में सिंगर का दर्द अंत भी दिखाया गया है कि किस तरह सिर्फ गाने के पैशन की वजह से उनकी हत्या कर दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम