न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...तो क्या एक्टिंग छोड़ देंगीं अनुष्का, Video वायरल, इस एक्ट्रेस ने जंगल में कराया प्रेग्नेंसी का फोटोशूट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का और उनके पति विराट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 6:24:35

2 News : ...तो क्या एक्टिंग छोड़ देंगीं अनुष्का, Video वायरल, इस एक्ट्रेस ने जंगल में कराया प्रेग्नेंसी का फोटोशूट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने इसकी ऑफिशियली घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं यह प्यारा कपल दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। इस बीच, अनुष्का का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी और बच्चों के बाद काम न करने पर बात की थी।

हाल ही में 'रेडिट' पर अनुष्का का जो वीडियो सामने आया है, वह एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' का है। इसमें होस्ट सिमी ने अनुष्का से पूछा, "क्या शादी आपके लिए महत्वपूर्ण है?" अनुष्का ने कहा कि शादी बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे चाहती हूं और जब मेरी शादी हो जाएगी, तो मैं शायद काम नहीं करना चाहती हूं।” इस वीडियो को देश नेटिजंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि अनुष्का शायद दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या अनुष्का ने पहले से ही फिल्में नहीं छोड़ दी हैं?

मुझे 'सुई धागा' के बाद उनकी कोई भी फिल्म याद नहीं है।” दूसरे ने लिखा, ''अनुष्का पहले से ही इंडस्ट्री से दूर अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।'' उल्लेखनीय है कि 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विराट और अनुष्का दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि अनुष्का इस समय अपनी प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं और वह जल्द ही गुडन्यूज देंगी।

अनुष्का 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद पहुंची थीं। तब भी वह बेबी बंप को छुपाती नजर आईं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी कर सबको चौंका दिया था। उनके जीवन में 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का आगमन हुआ।

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही बनने वाली हैं मां, शेयर किया वीडियो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में आशका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया है, जिसमें वह जंगलों के बीच पोज देती दिखाई दीं। इस मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उनके पति ब्रेंट गोबल भी आशका के साथ थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आशका ने योग करते हुए पोज दिए। उनके चेहरे पर ग्लो देखने लायक था। आशका ने व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

ब्रेंट ने फोटोशूट के दौरान आशका के बेबी बंप पर किस किया। आशका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “आखिरी नौ महीने, ये प्यार को मनाने और जिंदगी को गहराई से समझने के बारे में था। एक साथ आगे बढ़ना और एक-दूजे को और अच्छे से समझना। मैं आपसे और भी ज्यादा प्यार करने वाली हूं ब्रेंट गोबल।” मालूम हो कि आशका और ब्रेंट की शादी साल 2017 में हुई थी।

आशका ने करिअर की शुरुआत 2002 में की जब वह ‘अचानक 37 साल बाद’ नामक शो में दिखाई दीं। उन्होंने ‘कुसुम’ में कुमुद की भूमिका निभाईं। वह ‘अकेला’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘मेरे अपने’ और ‘विरुद्ध’ जैसे शो में भी दिखाई दीं। वह नेगेटिव रोल के लिए मशहूर हुईं। वे आखिरी बार साल 2019 में ‘डायन’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार