न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, माहिरा खान की शादी में दिखे फवाद खान

वनडे विश्व कप में आज शनिवार (14 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में हाई वोल्टेज मुकाबला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 11:37:30

2 News : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, माहिरा खान की शादी में दिखे फवाद खान

वनडे विश्व कप में आज शनिवार (14 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची हैं। अनुष्का सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। अनुष्का जब एयरपोर्ट से निकलीं तब सड़कों पर काफी गाड़ियां और लोग थे।

अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनुष्का पहले होटल और फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचेंगी। बॉलीवुड के और भी सितारे मुकाबला देखने पहुंचेंगे। इस बीच, भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अनुष्का और सचिन तेंदुलकर संग नजर आ रहे हैं। इस फोटो को कार्तिक ने कैप्शन देकर लिखा, “Royalty at 35,000 ft. साथ ही भारतीय टीम को शुभकानाएं।” गौरतलब है कि अनुष्का इससे पहले भी कई मौकों पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंच चुकी हैं।

हालांकि कुछ मौकों पर उन्हें ट्रोल भी किया गया, खास तौर से जब कोहली फ्लॉप हुए। अनुष्का इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी अक्सर मैच देखने जाया करती हैं। वैसे अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि अनुष्का जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्हें क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया था। अनुष्का और विराट के एक बेटी वामिका है, जो करीब दो साल की हो गई है।

माहिरा ने शेयर किया वीडियो, फवाद के साथ ‘हमसफर’ सीरियल में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 1 अक्टूबर को सलीम करीम के साथ निकाह किया। यह उनकी दूसरी शादी है। उनके पहली शादी से एक बेटा अजलान भी है। माहिरा की जब से शादी हुई है तब से ही सोशल मीडिया उनकी फोटो और वीडियो से आबाद हो रखा है। फैंस को लगातार उनकी शादी की झलक देखने को मिल रही है।

माहिरा भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजाना शादी से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर फवाद खान को देख लोग काफी खुश हैं। माहिरा और फवाद टीवी सीरियल ‘हमसफर’ में साथ काम कर चुके हैं।

वीडियो में माहिरा एक खूबसूरत लहंगा पहने दिख रही हैं, जबकि पति काली शेरवानी पहने हैं। मेहमान और कपल मशहूर गायिका आबिदा परवीन के गानों पर थिरक रहे हैं। फवाद भी जंच रहे हैं। फवाद और माहिरा दोनों को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है। इससे पहले माहिरा ने मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार