न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का-विराट के घर फिर आईं खुशियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे अकाय को जन्म, सचिन सहित इन सितारों ने दी बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर में दूसरी बार खुशियों की बरसात हुई है। वे एक बार फिर माता-पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 11:13:00

अनुष्का-विराट के घर फिर आईं खुशियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे अकाय को जन्म, सचिन सहित इन सितारों ने दी बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर में दूसरी बार खुशियों की बरसात हुई है। वे एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनकी जिंदगी में नन्हे फरिश्ते का आगमन हुआ है। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। उनके एक 3 साल की नन्ही परी पहले से है जिसका नाम वामिका है। लाखों-करोड़ों लोगों के चहेते इस स्टार कपल ने खुद अपने दूसरे बच्चे का ऐलान किया। उन्होंने जॉइन पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुडन्यूज दी।

पोस्ट में लिखा है, “बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राईवसी देने की अपील भी करते हैं। प्यार, विराट और अनुष्का।” यह पोस्ट वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर ‘अकाय’ के चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता है, जबकि तुर्की में इसका अर्थ चमकता हुआ चांद है।

इससे पहले विराट-अनुष्का ने वामिका का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा था। फैंस और सेलेब्स कपल को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, दिया मिर्जा सहित तमाम सितारे उन पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट-अनुष्का को बधाई संदेश देते हुए लिखा, “आपको परिवार में एक अनमोल सदस्य 'अकाय' के आगमन पर विराट औऱ अनुष्का को बधाई। जैसे उनका नाम खुशियों से भरा है, वैसे ही वह आपकी दुनिया को अंतहीन खुशी और हंसी से भर देगा। यहां उन रोमांचों और यादों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप हमेशा संजोकर रखेंगे.. दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे चैंप।”

अनुष्का-विराट ने नहीं बताया पर इन दो दिग्गजों ने प्रेग्नेंसी पर दे दिए थे संकेत

गौरतलब है कि अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अनुष्का को कई दफा बेबी बंप छुपाते स्पॉट किया गया था। अनुष्का-विराट ने इसे लेकर लगातार सस्पेंस बनाए रखा और एक दफा भी इस बारे में बात नहीं की। कुछ दिनों पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) में लंबे समय तक विराट के साथी रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का की प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी थी।

हालांकि बाद में वे इस पर यू टर्न लेकर बयान से मुकर गए थे। कुछ दिनों पहले ही 13 फरवरी को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अनुष्का-विराट के फैंस को खुश कर दिया था। उन्होंने लिखा था, “अगले कुछ दिनों में एक नया बच्चा जन्म लेने वाला है।

आशा है कि बच्चा सबसे महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा या यह मां को फॉलो करेगा और फिल्म स्टार बनेगा?” इसी के साथ हर्ष ने ‘हैशटैग मेड इन इंडिया’ और ‘मेड इन लंदन’ भी लिखा था। बता दें कि अनुष्का-विराट बेटी वामिका को लेकर भी काफी पजेसिव हैं और आज तक फैंस को उसका चेहरा नहीं दिखाया। उसका जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार