न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का-कोहली ने की इस जगह के खाने की तारीफ, फरदीन की फोटो पर अभिषेक सहित इन सितारों ने दी ये रिएक्शन

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। ये दोनों भी अपने चाहने वालों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 6:07:18

अनुष्का-कोहली ने की इस जगह के खाने की तारीफ, फरदीन की फोटो पर अभिषेक सहित इन सितारों ने दी ये रिएक्शन

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। ये दोनों भी अपने चाहने वालों का हमेशा ध्यान रखते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट्स देते रहते हैं। कभी फोटो तो कभी वीडियो शेयर करते हैं। यह प्यारा कपल फिलहाल कैरेबियन धरती पर वेकेशन का मजा ले रहे हैं।

वहां से उन्होंने एक कैफे के सामने पोज देते हुए फोटो शेयर की है। कोहली ने बारबडोस में एक कैफे के बाहर अनुष्का के साथ एक खुशनुमा फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। कोहली ने कैप्शन लिखा, 'बारबडोस @cafealamer18 में अवश्य जाएं, कुछ बेहतरीन भोजन जो हमने खाया है।' दोनों स्टार कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए।

अनुष्का ने सफेद सैंडल और चश्मे के साथ डेनिम नीली लंबी शर्ट पहनी हुई थी, जबकि कोहली ने नीली टी-शर्ट और प्रिंटेड सफेद शॉर्ट्स पहना था, जिसे उन्होंने सफेद चप्पल और हरी टोपी के साथ मैच किया। उन्होंने एक बड़े से मेनू के बगल में पोज दिया। आपको बता दें कि यह कपल जहां भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाता है, वहां से खाने की तस्वीरें जरूर शेयर करता है। कोहली खुद दिल्ली और कोलकाता सहित अन्य शहरों में रेस्तरां के मालिक हैं।

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो बेटी वामिका के जन्म के बाद से वह काफी कम एक्टिव हैं। उनकी बड़े पर्दे पर पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी, जिसमें शाहरुख खान व कैटरीना कैफ भी थे। अनुष्का अब मशहूर गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

anushka sharma,virat kohli,barbados food,fardeen khan,abhishek bachchan,vamika,bobby deol

फरदीन ने शेयर की शर्टलेस बीच सेल्फी, फैंस व सेलेब्रिटी हुए फिदा

फरदीन खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। हाल ही में कुछ खबरें सामने आई थीं, जिनमें कहा गया कि फरदीन की वापसी हो सकती है। खैर अभी उनके कमबैक पर कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फरदीन ने एक शानदार फोटो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। फरदीन ने शर्टलेस बीच सेल्फी शेयर की है।

इसमें फरदीन काफी फिट नजर आ रहे हैं। वे समुद्र किनारे सोलो पोज दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में सनसेट हो रहा है। फरदीन ने कैप्शन में लिखा-सन, सी सनसेट! खूबसूरत दिन का परफेक्ट एंड! यह फोटो आम और खास सबका ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सितारों ने भी इसकी सराहना की है।

फरदीन की इस फोटो पर अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दी है। दीया ने कमेंट किया, “यहां सूरज निकलता है..मेरे दोस्त शाइन करो।”, रितेश ने लिखा, ‘‘स्मैशिंग।” अभिषेक, बॉबी, रोहित रॉय ने फायर और हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने ‘लुकिंग डेडली’ लिखकर हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार