न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम ने सिकंदर के बर्थडे पर कहा, शादी कर लो, इधर अंगद बेदी ने पिता को समर्पित की जीत

एक्ट्रेस किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर आज मंगलवार (31 अक्टूबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। किरण की पहली शादी गौतम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 12:54:27

2 News : अनुपम ने सिकंदर के बर्थडे पर कहा, शादी कर लो, इधर अंगद बेदी ने पिता को समर्पित की जीत

एक्ट्रेस किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर आज मंगलवार (31 अक्टूबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। किरण की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी और सिकंदर का जन्म साल 1981 में हुआ था। इसके बाद साल 1985 में किरण ने एक्टर अनुपम खेर के साथ शादी की थी। बता दें कि सिकंदर की अनुपम के साथ बहुत अच्छी बोंडिंग है। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिकंदर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

साथ ही एक भावनात्मक नोट लिखा। अनुपम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर! आप एक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं! आत्मविश्वासी, संवेदनशील, ज्यादातर समय जिम्मेदार, निश्चित रूप से अधिक मजाकिया और जब चाहें तब प्यार करने वाला! और एक शानदार अभिनेता। आपके लिए मेरी इच्छा - भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियाँ दें! आपका लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन हो!

क्या आप प्रतिदिन नहीं तो हर दूसरे दिन शेव कर सकते हैं इत्यादि! इन सबके अलावा आपकी मां की इच्छा है - शादी कर लो!! प्यार और प्रार्थना हमेशा! @सिकंदरखेर।” इस पर सिकंदर ने कमेंट किया, “हाहा धन्यवाद पिताजी! मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.. शेविंग के लिए हमें बैठकर फिगर करना होगा.. बाकी सब हो जाएगा।” किरण ने भी सिकंदर के साथ एक बड़ी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अंगद के पिता पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने हाल ही में ली थी दुनिया से विदाई

एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को खो दिया। 23 अक्टूबर को बेदी का निधन हो गया था, जिसके बाद से अंगद काफी दुखी हैं। अंगद हाल ही में ओपन इंटरनेशन मास्टर्स 2023 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे, जहां उन्होंने जीत दर्ज कर इसे पिता को समर्पित की। अंगद ने इस चैंपियनशिप के साथ इंटरनेशनल खेल में डेब्यू किया।

उन्होंने वहां पर 400 मीटर की दौड़ 67 सैकंड में पूरी कर जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने मुंबई में आयोजित एक टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था। अंगद ने जीत के बाद अपने कोच ब्रिंस्टन मिरांडा को भी धन्यवाद दिया। इसके बाद अंगद ने कहा कि यह जीत मेरे पिता को समर्पित है। वह हमेशा कहते थे कि अपना सिर झुकाओ और अपने काम को बोलने दो। मैं हमेशा उनकी बुद्धिमत्ता से काफी गहराई से प्रेरित हुआ हूं. मैंने यह रेस इसलिए की क्योंकि मेरे पिता भी यही चाहते थे।

यह उनका और उनकी विरासत का सम्मान करने का मेरा तरीका है। खेल भावना मेरे खून में है और मैं बिल्कुल वही करना चाहता हूं, जो मेरे पिता ने मुझसे एक्सेप्ट किया है। बता दें कि अंगद हाल ही में आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ में नजर आए थे। उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने इन दिनों अपने दोनों बच्चों की परवरिश को देखते हुए एक्टिंग से ब्रेक लिया हुअ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार