न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुपम खेर हुए 69 साल के, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, लंबा-चौड़ा नोट लिख बताया किस फिल्म को कर रहे डायरेक्ट

करीब 4 दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज गुरुवार (7 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुपम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 12:33:15

अनुपम खेर हुए 69 साल के, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, लंबा-चौड़ा नोट लिख बताया किस फिल्म को कर रहे डायरेक्ट

करीब 4 दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज गुरुवार (7 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अनुपम 69 साल के हो गए हैं। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुपम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अनुपम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा की है।

अनुपम ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वे ‘TANVI THE GREAT’ फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। शूटिंग 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू की जाएगी। वीडियो में अनुपम अपनी मां से आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “आज अपने जन्मदिन पर, मैं गर्व से उस फिल्म के नाम (तन्वी द ग्रेट) की घोषणा करता हूं जिसे मैंने निर्देशित करने का फैसला किया है। कुछ कहानियां अपना रास्ता खोज लेती हैं और आपको इसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए मजबूर कर देती हैं!

और शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका जो मैंने सोचा वह यह है कि मैं अपनी मां दुलारी के मंदिर जाऊं और उनका आशीर्वाद लूं और अपने पिता की तस्वीर का भी आशीर्वाद लूं। मैं पिछले कुछ सालों से जुनून, साहस, मासूमियत और खुशी की इस संगीतमय कहानी पर काम कर रहा हूं। और आखिरकार, शूटिंग कल महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शुरू होगी। जन्मदिन खुद को चुनौती देने का सबसे अच्छा दिन है! कृपया मुझे अपना प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजें! ओम नमः शिवाय!”

अनुपम लंबे करिअर में दे चुके हैं कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम

अनुपम ने बुधवार को भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें अनुपम ने कहा था कि 7 मार्च को मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन का मतलब है लाइफ के एक और नए साल की शुरुआत और इस नए साल को लाने की जिम्मेदारी कैलेंडर की तारीखों ने ले रखी है। बड़ी ही ड्यूटी के साथ वो इन तारीखों को लाती रहती है और हमारा बर्थडे वापस आ जाता है।

आज से कुछ साल पहले मैंने तय किया था कि मैं अपने जन्मदिन पर कुछ खास करूंगा और खुद को चैंलेज दूंगा। इस साल भी मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जो मैं बहुत सालों से करना चाह रहा था, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। आज अनुपम ने इसका खुलासा भी कर दिया। उल्लेखनीय है कि अनुपम ने अपने लंबे करिअर में कई यादगार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। विलेन हो या कॉमेडियन या फिर किसी भी प्रकार का रोल अनुपम सबमें खूब जमे।

आपको बता दें कि इससे पहले अनुपम ने साल 2002 में 'ओम जय जगदीश' नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी। यह फिल्म तीन भाइयों की कहानी थी, जिनके किरदार अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन ने निभाए थे। महिमा चौधरी, उर्मिला मातोंडकर और तारा शर्मा ने उनकी प्रेमिकाओं की भूमिका निभाई। अनुपम आखिरी बार फिल्म 'कागज 2' में नजर आए थे, जो 1 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम के साथ दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम