न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरे महबूब कयामत होगी' ट्रेंड में शामिल हुए अनुपम खेर, बोमन ईरानी-रणवीर शौरी के साथ रील वायरल

अनुपम खेर ने मेरे महबूब कयामत होगी वायरल रील ट्रेंड में बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीण डबास के साथ एंट्री की। उनकी मजेदार रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे ट्रेंड का सबसे मनोरंजक वर्जन बता रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 04 Aug 2026 9:00:31

'मेरे महबूब कयामत होगी' ट्रेंड में शामिल हुए अनुपम खेर, बोमन ईरानी-रणवीर शौरी के साथ रील वायरल

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बार फिर 'मेरे महबूब कयामत होगी' वाला रील ट्रेंड छाया हुआ है। इस ट्रेंड की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख की एक रील से हुई थी, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली थी। उस समय हजारों लोगों ने इसी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हाल ही में यह ट्रेंड फिर सुर्खियों में आया, जब कुछ इंफ्लुएंसर्स ने इसे दोबारा क्रिएट किया। अब इस वायरल ट्रेंड में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हो गए हैं।

बोमन ईरानी और रणवीर शौरी के साथ बनाया मजेदार वीडियो

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मनोरंजक रील साझा की है, जिसमें उनके साथ 'खोसला का घोसला 2' के सह-कलाकार बोमन ईरानी, प्रवीण डबास और रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं। चारों कलाकारों ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाने पर उसी अंदाज में अभिनय किया है, जैसा कभी मिस्टर फैजू और उनके दोस्तों ने अपनी वायरल रील में किया था।

वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया और यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। चारों कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को अभिनेता रणवीर शौरी ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रीपोस्ट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "हमें 100 मिलियन प्लस व्यूज दिलाने के लिए अनुपम खेर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

वहीं लेखिका और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस रील को अब तक का सबसे मजेदार वर्जन बताया। एक यूजर ने लिखा, "ये ट्रेंड अब अपने असली विनर्स तक पहुंच गया है।" वहीं दूसरे ने इसे "सबसे कूल रील" करार दिया।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह इस वीडियो को कई बार देख चुके हैं और हर बार उन्हें उतनी ही हंसी आती है। वहीं एक मजेदार कमेंट में किसी ने लिखा, "कोई भी सिंक में नहीं है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।" इंस्टाग्राम पर इस रील को अब तक 6.3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आने वाले समय में 'खोसला का घोसला 2' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'श्री रामभूमि' का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं।

हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया था। पोस्ट में उन्होंने इस किरदार को अपने करियर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक बताया था। अनुपम खेर ने लिखा कि अशोक सिंघल श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे और उन्होंने पूरे समर्पण तथा दृढ़ संकल्प के साथ इस अभियान में अपनी भूमिका निभाई। उनके अनुसार इस ऐतिहासिक व्यक्तित्व को पर्दे पर निभाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत