न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता ने BB-17 में बेबी प्लानिंग पर किया खुलासा, तीसरी शादी करेगा यह एक्टर, शेयर किया वीडियो

मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने करीब दो साल पहले शादी की थी। यह कपल रविवार (15 अक्टूबर) से शुरू हुए बिग....

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 11:33:47

2 News : अंकिता ने BB-17 में बेबी प्लानिंग पर किया खुलासा, तीसरी शादी करेगा यह एक्टर, शेयर किया वीडियो

मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने करीब दो साल पहले शादी की थी। यह कपल रविवार (15 अक्टूबर) से शुरू हुए बिग बॉस 17 में बतौर कटेस्टेंट बनकर आया है। शो में आते ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। अंकिता कई बार विकी से नाराज होती दिखीं। हो सकता है कि यह अंकिता-विक्की की गेम प्लानिंग का हिस्सा हो, लेकिन फिलहाल दोनों के फैंस उनका एक-दूसरे के लिए खराब व्यवहार देख काफी दुखी हैं।

इस बीच अंकिता ने शो में बेबी प्लानिंग के बारे में खुलासा कर दिया। अंकिता गार्डन एरिया में बात करती हैं और कहती हैं कि मैंने सिर्फ विकी की वजह से बिग बॉस को हां कहा। वह इस शो को काफी समय से देखता है और हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहता था। अंकिता आगे कहती हैं कि मैं इस साल शो का हिस्सा इसलिए बनीं क्योंकि अगले साल हो सकता है कि मैं और विकी बेबी प्लान करें। हालांकि बिग बॉस के पिछले एपिसोड में अंकिता अपने पति से बहुत नाराज थीं क्योंकि वह उनके साथ ज्यादा टाइम नहीं बिता रहे थे।

अंकिता कहती हैं कि विकी यहां सबसे बात कर रहा है, लेकिन मेरे साथ ज्यादा बात ही नहीं कर रहा है। वह घर में भी ऐसा ही करता है जब ज्यादा लोग होते हैं तो मुझे अकेली छोड़ देता है। इसे गेम खेलने दो, ये शो के लिए परफेक्ट है, लेकिन मुझे घर जाना है। मुझे यहां नहीं रहना। उल्लेखनीय है कि अंकिता ने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबे समय तक काम किया था।

एक्टर अली मर्चेंट ने मॉडल अंदलीज जैदी को पहनाई अंगूठी

एक्टर अली मर्चेंट ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मॉडल अंदलीब जैदी के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। अली ने बुधवार (18 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर अंदलीब के साथ एक जॉइंट पोस्ट में वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका कैंडिड मोमेंट दिखाया गया है, जब उन्होंने दुबई में अंदलीब को प्रपोज किया था। अली ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "उन्होंने 'हां' कहा।"

अली व अंदलीब एक नाव पर हैं। अंदलीब प्रपोजल एक्सेप्ट करती हैं और अली उनकी उंगली में अंगूठी पहनाते हैं। नाव बुर्ज खलीफा के नीचे थी और बैकग्राउंड में फव्वारा दिख रहा था। प्रपोजल के दौरान अंदलीब और अली भावुक दिखे। उल्लेखनीय है कि अली ने एक्ट्रेस सारा खान से ‘बिग बॉस 4’ के दौरान शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था।

इसके बाद अली ने साल 2016 में अनम से दूसरी शादी की थी। ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2021 में वे अलग हो गए। दूसरी ओर, अंदलीब फैशन इंडस्ट्री से है। वह फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, श्रिया सोम संग काम कर चुकी हैं। वह फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार