न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी की तीसरी सालगिरह पर रोमांटिक हुए विक्की और अंकिता, एक्ट्रेस ने Photos शेयर कर लिखा यह प्यारा नोट

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शनिवार (14 दिसंबर) को अपनी शादी की तीसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 11:07:59

शादी की तीसरी सालगिरह पर रोमांटिक हुए विक्की और अंकिता, एक्ट्रेस ने Photos शेयर कर लिखा यह प्यारा नोट

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शनिवार (14 दिसंबर) को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने प्यार और खुशियों को शेयर किया। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसमें, विक्की पत्नी को गले लगाकर मुस्कुरा रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में दोनों मस्ती और हंसी-खुशी में डूबे हुए हैं। कपल की ये फोटो उनके वेकेशन की हैं जिसमें दोनों विंटर लुक में नजर आ रहे हैं। कुछ फोटो में वे जंगल सफारी का आनंद लेते हुए भी दिखाई दिए। इन तस्वीरों में अंकिता और विक्की की प्यारी बॉन्डिंग और जोश झलक रहा है। अंकिता ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब हम शादी करते हैं तो और क्या मांग सकते हैं?

पार्टनर के साथ जितना संभव हो सके उतना लंबे वक्त तक रहना, एक मजेदार पार्टनरशिप और 'जियो और जीने दो' का नज़रिया। हम दोनों अपने प्यार को कभी भी कम नहीं होने देंगे।” इसके साथ ही अंकिता ने विक्की को थैंक्स बोला और इस सफर को साझा करने के लिए आभार जताया। फैंस भी कपल को अलग-अलग अंदाज में बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अंकिता-विक्की की जोड़ी को BB 17 और ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में मिला खूब प्यार

अगर अंकिता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2006 में टेलेंट हंट रियलिटी शो ‘आइडिया जी सिनेस्टार’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद अंकिता ने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में करीब 5 साल तक काम किया। वहीं साल 2011 में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 4’ में दिखाई दी थीं। अंकिता ने साल 2023-24 में ‘बिग बॉस 17’ में चुनौती पेश की। इसमें उनके साथ विक्की ने भी शिरकत की थी।

दोनों ने शो के दौरान दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी उनमें जबरदस्त प्यार नजर आता तो कभी छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो जाती थी। उन्होंने शो में लंबा सफर तय किया। इसके बाद यह जोड़ी इसी साल भारती सिंह के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में कुकिंग करती दिखी। इस शो में भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला। बता दें अंकिता लंबे समय तक ‘पवित्र रिश्ता’ के को स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। सुशांत ने जून 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार