Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में काकचिंग जिले में उपद्रवियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये वारदात शनिवार शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 9:15:51

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या

मणिपुर में हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में काकचिंग जिले में उपद्रवियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये वारदात शनिवार शाम करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है। दोनों मजदूर काम खत्म करके घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में की है। दोनों बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के निवासी थे। ये युवक काकचिंग जिले के केइराक क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। घटना पंचायत कार्यालय के पास हुई।

घटना का विवरण


पुलिस के अनुसार, मजदूर साइकिल से अपने किराए के घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय जीवन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई को हुई थी, जब कुकी समुदाय ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के विरोध में 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला। इस मार्च के दौरान दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद राज्य में तनाव और हिंसा का माहौल बन गया। तब से अब तक राज्य में कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology