न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस का 2 साल बाद बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आमिर फरवरी में शुरू करेंगे इन 2 फिल्मों की शूटिंग

टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अंजुम फकीह फिलहाल प्रोफेशनल के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अंजुम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 7:25:45

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस का 2 साल बाद बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आमिर फरवरी में शुरू करेंगे इन 2 फिल्मों की शूटिंग

टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अंजुम फकीह फिलहाल प्रोफेशनल के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अंजुम का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अंजुम ने इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है। उसके मुताबिक अंजुम ने 2 साल बाद ही बॉयफ्रेंड रोहित जाधव संग अपनी राहें अलग कर ली हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए दीवाने थे। जनवरी की शुरुआत में वे एक ट्रिप पर गए थे लेकिन वहां पर उनका ब्रेकअप हो गया।

अब ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है। अब ऐसा नहीं लगता कि दोनों कभी भी फिर से एक साथ हो पाएंगे। अंजुम ने मूव ऑन कर लिया है और अब वो सिर्फ और सिर्फ काम पर फोकस कर रही हैं। इसके अलावा एक और जानकारी सामने आई है। अंजुम और रोहित ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अंजुम ने तो इंस्टाग्राम से रोहित के साथ की सभी फोटो डिलीट कर दी है।

अंजुम ने अगस्त 2023 में एक पोस्ट कर दुनियावालों को रोहित से मिलवाया था। उनके साथ सेल्फी शेयर की थी और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा था। कहा था कि अब वह उनकी हमसफर बनेंगी और जब तक मौत उन्हें जुदा नहीं करेगी, तब तक वे साथ रहेंगे। हालांकि इसके 5 महीने बाद ही उनके रास्ते अलग हो गए हैं। अंजुम ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और रोहित की मुलाकात कोरोना लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

anjum fakih,actress anjum fakih,kundali bhagya,rohit jadhav,anjum rohit,anjum break up,aamir khan,superstar aamir khan,sitare zameen per,lahore 1947

आमिर खान की पिछली फिल्म करीना कपूर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी

हाल ही सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा की शादी नुपुर शिखरे के साथ हुई है। इसके बाद आमिर ने 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। आमिर अब बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं और फिर से एक्टिंग में जुटने वाले हैं। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इसके बाद से उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार है। इस बीच आमिर के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।

खबर है कि आमिर ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग फरवरी से शुरू कर सकते हैं। इसी के साथ ही सनी देओल के साथ बतौर निर्माता आमिर की ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार के तौर पर दिखने वाली हैं। इसके लिए आमिर ने अपना लुक तय कर लिया है।

आमिर शूटिंग के लिए करीब 70 से 80 दिन देंगे। अधिकांश शूटिंग दिल्ली में हो सकती है। इसके अलावा आमिर दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। इसमें सनी की भी मुख्य भूमिका है। आमिर इस फिल्म पर भी काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो फरवरी से फ्लोर पर उतरने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार