न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुर्ज खलीफा पर दिखी ‘एनिमल’ की झलक, रणबीर कपूर और बॉबी देओल थे मौजूद, वीडियो हो रहा है वायरल

एक्टर रणबीर कपूर का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों फ्रंट पर छाए रहते हैं। फिलहाल वे अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 11:32:55

बुर्ज खलीफा पर दिखी ‘एनिमल’ की झलक, रणबीर कपूर और बॉबी देओल थे मौजूद, वीडियो हो रहा है वायरल

एक्टर रणबीर कपूर का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों फ्रंट पर छाए रहते हैं। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारे भी हैं। रणबीर इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में वे हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच देखने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। वहां उन्होंने कमेंटेटर्स से भी बात की थी। अब ‘एनिमल’ की कुछ झलक दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां मौजूद रणबीर व बॉबी साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों कई लोगों के साथ फिल्म की झलक देख रहे हैं और इसे मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। यह 1 मिनट की स्क्रीनिंग थी। शुक्रवार (17 नवंबर) को रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तभी कयास लगाए जा रहे थे कि वे दुबई में होने वाली इवेंट के लिए रवाना हुए हैं।

बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्रमोशन का वीडियो

बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशन का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे, रणबीर और भूषण कुमार इस मूमेंट को अपने फोन में कैप्चर करते हुए दिखाई दिए। बॉबी ने स्टोरी पर लिखा, “दुबई में एनिमल।” बता दें कि इसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि रणबीर एक अदद हिट फिल्म के इंतजार में हैं।

पिछले साल उनकी दोनों फिल्में ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं। ‘एनिमल’ फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर पहली बार रश्मिका के साथ जोड़ी बना रहे हैं। अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे। ‘एनिमल’ रणबीर के करिअर की सबसे लंबी फिल्म होगी। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट का है।

इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई रणबीर की ‘संजू’ 2 घंटे 41 मिनट और 2011 में रिलीज हुई ‘रॉकस्टार’ 2 घंटे 39 मिनट लंबी थी। ‘एनिमल’ को संदीप रेड्‌डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। वे विजय देवरकोंडा स्टारर ‘अर्जुन रेड्‌डी’ के भी डायरेक्टर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे