न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ का पहला रोमांटिक ट्रैक रिलीज, 3 जनवरी को बेटी आइरा की शादी में बहुत रोएंगे आमिर

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने आज बुधवार (11 अक्टूबर) को फिल्म का पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 1:25:47

2 News : ‘एनिमल’ का पहला रोमांटिक ट्रैक रिलीज, 3 जनवरी को बेटी आइरा की शादी में बहुत रोएंगे आमिर

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने आज बुधवार (11 अक्टूबर) को फिल्म का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज कर दिया। यह एक रोमांटिक ट्रैक है। इसमें रणबीर और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। गाने की शुरुआत किसिंग सीन से होती है और इसके बाद दोनों के कई लिपलॉक देखने को मिलेंगे। जोड़ी कमाल की लग रही है।

इससे पहले मंगलवार को गाने का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें रणबीर और रश्मिका के लिपलॉक किस को हाईलाइट किया गया था। बता दें कि ‘एनिमल’ की कहानी एक परेशान बाप-बेटे (अनिल कूपर व रणबीर) के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इस कारण रणबीर साइकोपैथ में बदल जाता है।

फिल्म में बेटे का पिता के प्रति जुनूनी प्यार दिखाया गया है। इसके डायरेक्टर ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा हैं। फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

animal,animal movie,ranbir kapoor,rashmika mandana,aamir khan,ira khan,nupur shikhare,ira marriage

आमिर खान ने दामाद नुपुर शिखरे की जमकर की तारीफ

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान काफी समय से मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आमिर ने 'न्यूज18 इंडिया' के साथ बातचीत में खुलासा किया कि आइरा अगले साल 3 जनवरी को नुपुर के साथ शादी करेंगी। आमिर ने कहा कि आइरा 3 जनवरी को शादी कर रही हैं। उन्होंने जो लड़का चुना है, उनका पेट नेम 'पोपेय' है। वह एक ट्रेनर हैं, लेकिन उनका नाम नुपुर है। वह एक प्यारा लड़का है।

जब आइरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं, तो नुपुर उनके साथ खड़े रहे और भावनात्मक रूप से उनका सपोर्ट किया। मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि आइरा व नुपुर एक साथ इतने खुश हैं और वे एक-दूसरे की देखभाल करते हैं। नुपुर एक अच्छा लड़का है और मैं उन्हें पहले से ही परिवार का हिस्सा मानता हूं। और नुपुर की मां प्रीतम जी पहले से ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

मैं बड़ा इमोशनल हूं। शादी के दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। परिवार में चर्चा शुरू हो चुकी है कि 'आमिर को संभालना उस दिन' क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं। मैं न तो अपनी मुस्कान और न ही अपने आंसुओं पर काबू पा सकता हूं। उल्लेखनीय है कि आइरा, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका