न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसको पछाड़ भारत में तीसरी सफलतम फिल्म बनी ‘एनिमल’, आलिया ने इस अंदाज में की कैटरीना की तारीफ

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कई दिनों से ‘एनिमल’ फिल्म का राज चल रहा है। फिल्म पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं, जिससे ताबड़तोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 1:11:20

2 News : इसको पछाड़ भारत में तीसरी सफलतम फिल्म बनी ‘एनिमल’, आलिया ने इस अंदाज में की कैटरीना की तारीफ

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कई दिनों से ‘एनिमल’ फिल्म का राज चल रहा है। फिल्म पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं, जिससे ताबड़तोड़ नोटों की बरसात हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं यानी इसके तीन सप्ताह भी पूरे होने वाले हैं। आज शाहरुख खान की ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और अब माना जा रहा है कि इससे ‘एनिमल’ के बिजनेस पर असर पड़ेगा।

बहरहाल रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी की सुपरहिट फिल्म पैसे बटोरने में लगी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने तीसरे बुधवार (20 दिसंबर) को भारत में 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘एनिमल’ का टोटल कलेक्शन 528.69 करोड़ रुपए हो गया है।

बता दें कि ‘गदर 2’ इस साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने कुल 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ अब भारत में बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘जवान’ (643.87 करोड़) और दूसरे नंबर पर ‘पठान’ (543.05 करोड़) है। दोनों के हीरो शाहरुख खान थे।

इस बीच, ‘एनिमल’ के साथ 1 दिसंबर को ही रिलीज हुई मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘सैम बहादुर’ के बिजनेस पर भी नजर डाल ली जाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 81.20 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा हैं।

animal,animal movie,gadar 2,ranbir kapoor,sandeep reddy wanga,bobby deol,tripti dimri,sunny deol,alia bhatt,katrina kaif,merry chhristmas

आलिया भट्ट को पसंद आया कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का ट्रेलर

'मैरी क्रिसमस' में पहली बार कैटरीना कैफ और साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति की जोड़ी नजर आएगी। इस बीच बुधवार (20 दिसंबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस ट्रेलर को लेकर अब रणबीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।

आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टा स्टोरी में फिल्म के इस ट्रेलर को शेयर कर लिखा- “ओके ये काफी कूल था। मैं इसके लिए हद से ज्यादा एक्साइटेड हूं और हां कैटरीना कैफ मैं यही कहना चाहती थी।” इसके साथ आलिया ने तीन मुस्कुराते हुए इमोजी भी लगाए। कैटरीना और आलिया इंडस्ट्री की पक्की दोस्त मानी जाती हैं और अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करती नजर आती हैं।

हालांकि आलिया के पति रणबीर काफी समय तक कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बावजूद आलिया व कैटरीना की दोस्ती में कोई खटास नजर नहीं आती। कैटरीना की शादी दो साल पहले एक्टर विक्की कौशल के साथ हुई थी, जबकि आलिया पिछले साल 14 अप्रैल को रणबीर के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। आलिया की बेटी राहा एक साल की हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार