न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदिरा ने बताया क्रिकेट प्रजेंटर के रूप में झेला कितना दबाव, ‘मेहंदी लगा के रखना’ से जुड़ा यह किस्सा किया शेयर

मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (52) ने टीवी के साथ सिनेमा में भी काम किया है। मंदिरा ने 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 11:16:24

मंदिरा ने बताया क्रिकेट प्रजेंटर के रूप में झेला कितना दबाव, ‘मेहंदी लगा के रखना’ से जुड़ा यह किस्सा किया शेयर

मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (52) ने टीवी के साथ सिनेमा में भी काम किया है। मंदिरा ने 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह साल 2003 में क्रिकेट प्रजेंटर बनीं। मंदिरा ने हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के टॉक शो “व्हाट वुमेन वांट” में अपने करिअर से जुड़े कई अनसुने पहलुओं का खुलासा किया। मंदिरा ने कहा कि साल 2003 में वनडे विश्व कप के दौरान मुझे प्रजेंटर के रूप में काम करने का मौका मिला। यह मेरे करिअर का एक बड़ा मोड़ था, लेकिन इस दौरान मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उस वक्त खेल प्रसारण में महिलाओं की जगह लगभग ना के बराबर थी। जब आप किसी क्षेत्र में पहली बार कदम रखते हैं, तो लोग आपको सवालों की नजरों से देखते हैं, आपकी क्षमता पर टिप्पणी करते हैं और आपको यह महसूस कराते हैं कि आप वहां के लायक नहीं हैं। क्रिकेट के लाइव टेलीकास्ट के दौरान मैंने भारी मानसिक दबाव महसूस किया। शुरुआत के पहले हफ्ते में मैं हर दिन रोती थी। जब कैमरे की लाल बत्ती जलती तो मैं घबरा जाती। मुझे विश्वास ही नहीं होता था कि मैं वहां हूं।

क्रिकेट के दिग्गजों के साथ एक पैनल में बैठना और उनकी भाषा में संवाद करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। यह अनुभव मेरी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास की परीक्षा लेने जैसा था। अब क्रिकेट और खेल प्रसारण में महिलाओं के लिए जगह है लेकिन उस समय यह काफी अलग था। मुझे उस माहौल में केवल स्वीकार किया जाना था और यही मेरी सबसे बड़ी चाहत थी।

mandira bedi,actress mandira bedi,mandira cricket presenter,mandira 2003 odi world cup,ddlj,Dilwale Dulhaniya Le Jayenge,mehndi laga ke rakhna,saroj khan

मंदिरा ने कहा, सरोज खान दिल की बहुत अच्छी इंसान थीं लेकिन...

इस बीच, ‘ह्यूमन ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में मंदिरा ने साल 195 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। मंदिरा ने बताया कि ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने के शूट पर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान से वो कितना डर गई थीं। मंदिरा ने कहा कि सरोजजी दिल की बहुत अच्छी इंसान थीं, लेकिन काम को लेकर बिल्कुल लापरवाही बर्दाश्त नहीं करती थीं।

जब वो डांस सिखा रही हैं और आपने तालमेल ठीक नहीं बैठाया तो वो सबके सामने किसी को भी डांट देती थीं। सरोज मैम मुझे मैथ की टीचर लगती थीं जो बच्चों को डांट दिया करती थीं। जब वो डांस स्टेप सिखाती थीं तब मेरे तो हाथ पैर ठंडे हो जाते थे। मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम कुछ जानती हो, तुम किसी ऐसे व्यक्ति की तरह डांस करती हो जिसे मैं अच्छे से जानती हूं। वो इंसान सनी देओल हैं, क्योंकि तुम्हारे डांस मूव्स बिल्कुल उनकी तरह हैं।

उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मुझे कमर तक मटकानी नहीं आती। बाद में मैंने बहुत मेहनत की और उस गाने पर अच्छा डांस किया जिसकी तारीफ सरोजजी ने की थी। बता दें फिल्म में शाहरुख खान और काजोल के साथ मंदिरा का भी अहम रोल था। मंदिरा के पति राज कौशल का साल 2021 में निधन हो गया था। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री