Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

अनिल कपूर का नया फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1% 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। जानें शो का अनोखा फॉर्मेट, प्रीमियर डेट और क्यों यह पूरे परिवार के लिए खास होने वाला है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 07 Aug 2026 3:30:49

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बड़े पर्दे और ओटीटी पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब टेलीविजन पर एक नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की मेजबानी करते नजर आएंगे। यह शो केवल क्विज तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें मनोरंजन, रोमांच और दिमागी चुनौतियों का भी जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। दर्शक इस शो का आनंद टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उठा सकेंगे।

अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के बाद अब अनिल कपूर का यह नया शो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मेकर्स ने अब इसके प्रीमियर की तारीख का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

कब और कहां देख सकेंगे 'इंडिया के टॉप 1%'?

फैमिली गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर से होगा। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि डिजिटल दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। शो की कमान अभिनेता अनिल कपूर संभालेंगे, जो अपने खास अंदाज और ऊर्जा के साथ इसे और भी मनोरंजक बनाने वाले हैं।

यह शो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय रहे 'द 1% क्लब' फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है। इस फॉर्मेट ने नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका सहित कई देशों में शानदार सफलता हासिल की है। अब लंबे इंतजार के बाद इसका भारतीय संस्करण 'इंडिया के टॉप 1%' दर्शकों के सामने आने जा रहा है।
पारंपरिक क्विज शो से बिल्कुल अलग होगा फॉर्मेट

'इंडिया के टॉप 1%' को पारंपरिक क्विज शोज़ से अलग तरीके से तैयार किया गया है। यहां केवल सामान्य ज्ञान नहीं, बल्कि प्रतिभागियों की लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, कॉमन सेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड की परीक्षा होगी। शो का उद्देश्य यह जानना है कि प्रतिभागी मुश्किल परिस्थितियों में किस तरह सोचते और निर्णय लेते हैं।

इस शो की खास बात यह है कि इसे हर आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। परिवार के सभी सदस्य घर बैठे सवालों के जवाब देकर खुद को परख सकते हैं। ऐसे में हर एपिसोड एक फैमिली गेम नाइट जैसा अनुभव देने का वादा करता है, जहां मनोरंजन के साथ दिमागी चुनौती भी भरपूर मिलेगी।

शो को लेकर अनिल कपूर ने जताया उत्साह


ग्रैंड प्रीमियर से पहले अनिल कपूर ने शो को लेकर अपनी खुशी और उत्साह साझा किया। उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं कि 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर से होने जा रहा है।

अनिल कपूर ने कहा कि यह ऐसा शो है, जैसा भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। उनके मुताबिक, इस शो में यह मायने नहीं रखता कि आपके पास कितनी जानकारी है, बल्कि यह अहम है कि आप किसी चुनौती का सामना करते समय कैसे सोचते हैं। उन्होंने बताया कि हर सवाल प्रतिभागियों की ऑब्जर्वेशन स्किल, तार्किक क्षमता, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहकर सही फैसला लेने की योग्यता को परखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि केवल स्टूडियो में मौजूद प्रतियोगी ही नहीं, बल्कि घर बैठे दर्शक भी हर सवाल का जवाब देकर खुद को परख सकते हैं। कई ऐसे पल आएंगे जो लोगों को चौंका देंगे, कई बार उन्हें अपनी पहली सोच पर दोबारा विचार करना पड़ेगा और कई मौके ऐसे होंगे जो यह एहसास दिलाएंगे कि बुद्धिमत्ता केवल एक रूप में नहीं होती, बल्कि उसके कई आयाम होते हैं।

अनिल कपूर ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि उनमें 'इंडिया के टॉप 1%' में शामिल होने की क्षमता है, तो वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर इस अनोखी चुनौती का हिस्सा बनें और अपने दिमाग की असली ताकत को परखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका