न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में अनिल-फराह करेंगे मस्ती, देखें प्रोमो, इस एक्टर ने 14 साल से नहीं खाया समोसा

कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई हुई है। यह शो हर शनिवार को नेटफ्लिक्स पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 7:43:49

2 News : कपिल के शो में अनिल-फराह करेंगे मस्ती, देखें प्रोमो, इस एक्टर ने 14 साल से नहीं खाया समोसा

कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई हुई है। यह शो हर शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। अब इसके 9वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जो 25 मई को टेलीकास्ट होगा। शो में मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान और वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर धमाल मचाएंगे। प्रोमो में अनिल, कपिल का शो हाईजैक करते हुए तो वहीं फराह जज अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी छीनती नजर आ रही हैं।

कपिल स्टेज पर फराह और अनिल को देख कहते हैं कि पता नहीं दोनों आजकल कौन सी जड़ीबूटी खा रहे हैं कि रिवर्स ही होते जा रहे हैं। ये सुनकर फराह, अनिल की और इशारा करते हुए कहती हैं 'मासूम 2' में ये जुगल हंसराज का रोल करने वाले हैं। फिर फराह बताती हैं कि फिल्ममेकर अब्बास मस्तान, अनिल को कहते हैं कि इसमें आप सोनम कपूर के पापा का रोल कर रहे हैं और ये सुनकर अनिल कहते हैं मैं सोनम का पापा कैसे हो सकता हूं।

इसके बाद कपिल पूछते हैं कि एक अनमैरिड साली होती है जिसके सारे दीवाने होते हैं वो कौन है। इस पर फराह कहती हैं मलाइका। ये सुनकर कपिल कहते हैं बाहर आप नोरा फतेही का नाम ले रही थीं। इसके बाद अनिल कहते हैं मुझे डर लग रहा है किस-किससे जूते पड़ेंगे। बाद में फराह बॉलीवुड के एक कंजूस एक्टर की सबूत के साथ पोल खोलती हैं।

नेटफ्लिक्स ने अपने एक्स हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनिल और फराह के साथ कपिल दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा कि जब अनिल कपूर के 1, 2 का 4 और फराह खान 5 6 7 8 की मुलाकात कपिल से होगी, ब्लॉकबस्टर मनोरंजन की गारंटी। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड को आप शनिवार यानी 25 मई को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

गुरमीत चौधरी ने फिटनेस की खातिर छोड़ी अपनी फेवरेट चीज

टीवी के ‘राम’ के रूप में मशहूर होने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। गुरमीत ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले 14 साल से अपनी फेवरेट डिश नहीं खाई है। गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। गुरमीत ने अपनी कुछ फोटो शेयर की है, जिनमें वो जिम में नजर आ रहे हैं। वे शर्टलेस हैं और अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं।

गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, “14 साल हो गए जब मैंने आखिरी बार समोसा खाया था, भले ही मुझे वह बहुत पसंद है! मेरे शरीर को बनाए रखने के लिए इसी प्रकार का समर्पण आवश्यक है। लगभग हर दिन फिल्मांकन करता हूं, फिर भी अपने वर्कआउट और आहार को कभी नहीं भूलता। केंद्रित रहें, प्रतिबद्ध रहें!” गुरमीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘रामायण’ में ‘राम’, ‘गीत – हुई सबसे पराई’ में ‘मान सिंह खुराना’ और ‘पुनर्विवाह – जिंदगी मिलेगी दोबारा’ में ‘यश सूरज प्रताप सिंधिया’ के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई।

उन्हें फिल्म ‘खामोशियां’ में भी देखा गया था। गुरमीत जल्द ही वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें 2’ में नजर आने वाले हैं। इसमें ताहिर राज भसीन और श्वेता त्रिपाठी लीड रोल में हैं। गुरमीत अपनी पत्नी देबीना के साथ व्लॉग भी बनाते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष