न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनन्या ने पापा चंकी पांडे को इस अंदाज में किया विश, जैकी ने 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर देव आनंद को यूं किया याद

एक्टर चंकी पांडे आज मंगलवार (26 सितंबर) को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम सुयश पांडे है। चंकी यूं तो आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 12:23:24

अनन्या ने पापा चंकी पांडे को इस अंदाज में किया विश, जैकी ने 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर देव आनंद को यूं किया याद

एक्टर चंकी पांडे आज मंगलवार (26 सितंबर) को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम सुयश पांडे है। चंकी यूं तो आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में 80-90 के दशक में रिलीज हुई थीं। चंकी को हर तरह की भूमिका निभाने का मौका मिला है, लेकिन उन्हें अपने समकालीन हीरो जितनी शौहरत नहीं मिली। चंकी को लीड रोल से ज्यादा सपोर्टिंग रोल में सराहना मिली।

उनके खाते में ‘तेजाब’, ‘आंखें’, ‘विश्वात्मा’, ‘पाप की दुनिया’, ‘घर का चिराग’ सहित कई हिट फिल्में हैं। चंकी को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। उनकी बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी में कई अनदेखी थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं। अनन्या ने पहला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह काफी छोटी है और पापा के साथ हैं।

अनन्या ने कैप्शन लिखा, 'इतनी कम उम्र में मुझे कैमरे से इंट्रोड्यूस कराने के लिए थैंक्यू। जन्मदिन मुबारक हो पापाति।' अगली फोटो में यंग चंकी छोटी सी अनन्या को गले लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद चंकी डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। एक अन्य तस्वीर में चंकी ने चेहरे पर नीला मास्क और हेयरबैंड लगा रखा है। दूसरी तस्वीर में चंकी काउबॉय टोपी पहने हैं और उसके बाद चंकी और उनकी पत्नी भावना की तस्वीर है।

ananya panday,chunky panday,jackie shroff,dev anand,actress ananya panday,actor chunky panday,chunky birthday,swami dada,jackie dev anand

जैकी श्रॉफ को देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ के साथ मिली थी बॉलीवुड में एंट्री

जैकी श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। जैकी ने कई यादगार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। वे बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। मौजूदा समय में उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी छाया हुआ है। बहरहाल आज मंगलवार (26 सितंबर) को दिग्गज अभिनेता दिवंगत देव आनंद की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर जैकी ने उन्हें विशेष तौर से याद किया है।

जैकी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में बताया कि देव आनंद ने उनकी जिंदगी बना दी। जैकी ने देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' में सैकंड लीड एक्टर के रूप में डेब्यू किया था। जैकी ने बताया कि मुझे देखते ही देव साहब ने कहा था कि सुबह-सुबह तुम्हारी तस्वीर देखी और शाम में तुम मेरे सामने खड़े हो। तुम्हें मैं रोल जरूर दूंगा। उन्होंने मेरे लिए इसे बहुत आसान बना दिया। वे कभी भी खाली नहीं बैठते थे और सबके लिए काम करते रहते थे।

मैंने उनके साथ चार फिल्में की हैं और हर प्रोजेक्ट के लिए मुझे 15-30 दिनों तक शूटिंग करने का मौका मिला। मैं देव साहब के साथ उतना ही समय बिता सका, जितना सेट पर होता था क्योंकि वे हमेशा काम करते रहते थे। उनके मन में हर किसी के लिए इतना प्यार था कि आपके पास उस इंसान को प्यार और सम्मान देने के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं था। जब भी मैं उनसे अतीत के बारे में बात करता, तो वो बोलते थे कि आगे की सोच। वे पॉजिटिव सोच वाले इंसान थे। देव आनंद मेरे भगवान हैं। मेरी मां मेरे बाल देव साहब जैसे बनाती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार