न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने घर की झलक दिखा गौरी को बोला थैंक्स, कैटरीना ने कुछ यूं दी ससुर शाम कौशल को बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित शख्सियत में से एक हैं। एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 8:10:18

2 News : अनन्या ने घर की झलक दिखा गौरी को बोला थैंक्स, कैटरीना ने कुछ यूं दी ससुर शाम कौशल को बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित शख्सियत में से एक हैं। एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काफी स्कोप देख रहे हैं। अनन्या की पिछली फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। इसके अलावा अनन्या एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर लगाता सुर्खियां बटोर रही हैं।

फिलहाल उनके लाइमलाइट में आने की दूसरी वजह है। दरअसल अनन्या ने इसी महीने दिवाली से पहले धनतेरस के दिन घर खरीदा था, जिसके गृह प्रवेश की तस्वीरें उन्होंने शेयर की थीं। ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब अनन्या ने एक बार फिर फैंस को इस घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाई हैं जिसमें उनके साथ शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी नजर आ रही हैं। अनन्या ने खुलासा किया कि उनके ड्रीमी हाउस का इंटीरियर डिजाइन गौरी ने किया है।

अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरा पहला घर, मेरा ड्रीमी घर। थैंक यू गौरी खान, कोई मुझे इस तरह नहीं समझ पाया जिस तरह आप समझ पाई हैं। आपने इसे इतना स्पेशल बना दिया है मेरे लिए। थैंक यू, आप बेस्ट हो।” अनन्या ने घर को एलिगेंट, क्लासी और सिंपल रखा है। दीवारों से लेकर फर्श, काउच और टेबल तक बेज कलर का इस्तेमाल किया गया है। लिविंग एरिया में पौधे भी रखे हुए हैं। घर का सबसे बड़ा आकर्षण दीवार है, जिस पर एक मैसेज लिखा हुआ है और फूल बना हुआ है।

ससुराल वालों के साथ मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' में एक्टिंग से खूब वाहवाही लूट रही हैं। आज शुक्रवार (24 नवंबर) को कैटरीना के ससुर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल का जन्मदिन है। इस मौके पर कैटरीना ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें पूरी कौशल फैमिली बर्थडे का सेलिब्रेशन करती नजर आ रही है।

फोटो में कैटरीना, विक्की व सनी तथा उनकी मां व पिता नजर आ रहे हैं। सब केक कटिंग की तैयारी में खड़े हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे पापा।” बता दें कि शाम कौशल बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर हैं। उल्लेखनीय है कि कैटरीना ने साल 2021 में विक्की के साथ शादी की थी। वह अपने ससुराल वालों के साथ ही रहती हैं।

कैटरीना उनसे काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हर मौके पर वह सास-ससुर के साथ फोटो शेयर करना नहीं भूलतीं। सिर्फ इतना ही नहीं कैटरीना पारंपरिक खाने और पहनावे का मजा भी लेती नजर आती हैं। पिछले दिनों कैटरीना के ससुर ने उनके ‘टाइगर 3’ में किए गए एक्शन सींस की तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे