न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या-आदित्य फिर दिखे साथ, Video Viral, अंकिता ने BB-17 में सुशांत से ब्रेकअप पर खुलकर की बात

बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा किसी न किसी की लव स्टोरी चलती रहती है। कोई न कोई अफेयर ऐसा होता है, जो सबका ध्यान खींच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 11:29:10

2 News : अनन्या-आदित्य फिर दिखे साथ, Video Viral, अंकिता ने BB-17 में सुशांत से ब्रेकअप पर खुलकर की बात

बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा किसी न किसी की लव स्टोरी चलती रहती है। कोई न कोई अफेयर ऐसा होता है, जो सबका ध्यान खींच लेता है। इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस और कैमरे की नजरें उनका पीछा करती रहती हैं। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट और मौकों पर साथ देखा गया है। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

इस बीच शुक्रवार (27 अक्टूबर) रात एक बार फिर इस कपल को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। उनका हाथों में हाथ डाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। उन्हें एक रेस्टोरेंट में कुछ दोस्तों के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। क्लिप में अनन्या को किसी के साथ बातचीत के दौरान आदित्य का हाथ थामे देखा गया। साथ ही अनन्या ने सिर भी आदित्य के कंधे पर रखा था।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अनन्या ‘कॉफी विद करण-7’ शो में आई थीं। इस दौरान अनन्या रिलेशनशिप के बारे में बात कर रही थीं तभी करण जौहर ने संकेत दिया था कि वह और आदित्य एक साथ हो सकते हैं। इस साल के शुरू में अनन्या और आदित्य यूरोप में एक रोमांटिक वेकेशन के लिए गए थे। इससे पहले वे स्पेन के मैड्रिड में आर्कटिक मंकीज कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे।

ananya panday,aditya roy kapoor,ananya aditya,video viral,ankita lokhande,sushant singh rajput,vicky jain,bb-17,bigg boss 17

बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे ने नाविद के साथ शेयर की दिल की बात

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उन्हें किन हालातों से गुजरना पड़ा था। अंकिता ने बिग बॉस के घर में दूसरे कंटेस्टेंट नाविद के सामने ब्रेकअप का जिक्र किया। अंकिता ने कहा कि वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था और मुझे इससे उबरने में तकरीबन ढाई साल का वक्त लग गया।

तब मैं अपने बेस्ट फ्रेंड विक्की जैन (अब पति) से ये कहती रहती थीं कि सुशांत मेरे पास वापस लौटकर आएंगे। ये बहुत लंबा रिश्ता था और इसे मूव ऑन करना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। हालांकि सुशांत मूव ऑन कर चुके थे। मैं आगे बढ़ने की बहुत कोशिश कर चुकी थीं लेकिन मैं खुद को किसी और को डेट करते हुए इमेजिन ही नहीं कर पाती थीं। मुझे याद नहीं कि ऐसा क्यों हुआ था लेकिन मेरे लिए ये सब बेहद पेनफुल और शॉकिंग था।

हालांकि इस दौरान मैंने प्यार पर भरोसा करना बंद नहीं किया था। जब मैं मूव ऑन कर गईं तो विक्की मेरी जिंदगी में आ गए। बता दें कि अंकिता और सुशांत ने कई सालों तक ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में साथ काम किया था। अंकिता ने साल 2021 में विक्की से शादी कर ली थी। जून 2020 में सुशांत का निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका