न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मूवी डेट के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे अनन्या-आदित्य, इधर शहनाज-गुरु को लेकर अटकलें शुरू

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं हैं। उनके रिलेशनशिप पर अटकलें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 1:40:39

2 News : मूवी डेट के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे अनन्या-आदित्य, इधर शहनाज-गुरु को लेकर अटकलें शुरू

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं हैं। उनके रिलेशनशिप पर अटकलें जारी हैं। उन्हें कई दफा एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं की है। पिछले दिनों उन्हें अमन गिल की शादी की पार्टी में और फिर ‘तुमसे ना हो पाएगा’ की स्क्रीनिंग में देखा गया था।

अब अनन्या-आदित्य को रोमांटिक मूवी डेट एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया और फिर ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग पर साथ-साथ नजर आए। दरअसल मंगलवार (3 अक्टूबर) को ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की टीम ने एक ग्रैंड स्क्रीनिंग इवेंट होस्ट की थी। इसमें जीतेंद्र से लेकर अनिल कपूर और राजकुमार राव से लेकर सान्या मल्होत्रा तक कई सेलेब्स पहुंचे। इनमें अनन्या-आदित्य भी शामिल थे।

एक वीडियो में कपल को फिल्म देखने के बाद लिफ्ट से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि दोनों अलग-अलग समय पर निकले ताकि पैपराजी उनकी साथ-साथ फोटों नहीं खींच सके। अनन्या ब्लू डेनिम के साथ पिंक टॉप में थीं। उन्होंने हील्स पहनी थी और बालों को खुला छोड़ा था। आदित्य ने ब्लैक पैंट के साथ डार्क ब्राउन कैजुअल शर्ट पेयर की थी।

ananya panday,aditya roy kapoor,shehnaaz gill,guru randhawa,thank you for coming,ananya aditya,shehnaaz guru,sidnaaz

‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग में शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने दिए जमकर पोज

एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें शहनाज के साथ भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला और डॉली सिंह भी लीड रोल में हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा भी पहुंचे। शहनाज और गुरु ने साथ में कई पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं। शहनाज स्माइल करती दिख रही हैं।

फैंस उनकी फोटो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-“गुरुनाज।” वहीं दूसरे ने लिखा-“सिडनाज के बाद अब मैं गुरुनाज को पसंद करने लगा हूं।” तीसरे ने लिखा-“कुछ भी कहो गुरु और शहनाज साथ में बेस्ट लग रहे हैं।” शहनाज ने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। इनके कैप्शन में उन्होंने लिखा-“मेरी फैमिली।” उल्लेखनीय है कि गुरु ने पिछले साल शहनाज के साथ एक वीडियो शेयर किया था।

इसमें दोनों दिवाली पार्टी में साथ में डांस कर रहे थे। इसके कैप्शन में गुरु ने लिखा था-“इंडिया की फेवरेट शहनाज गिल के साथ।” बता दें कि फैंस इससे पहले शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। टीवी एक्टर और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ का दो साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार