न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत की शादी में रणवीर सहित कई गेस्ट को मिली 2 करोड़ की घड़ी, अनुष्का-विराट ने उठाया कीर्तन का आनंद

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी खूब धूमधाम से हुई। इसमें देश-विदेश से कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। अनंत-राधिका की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jul 2024 2:18:06

2 News : अनंत की शादी में रणवीर सहित कई गेस्ट को मिली 2 करोड़ की घड़ी, अनुष्का-विराट ने उठाया कीर्तन का आनंद

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी खूब धूमधाम से हुई। इसमें देश-विदेश से कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। अनंत-राधिका की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। वेडिंग में इस्तेमाल की गई कई चीजों की कीमत करोड़ों में थी। शादी में आए मेहमानों को अंबानी फैमिली ने रिटर्न में बेशकीमती तोहफे दिए। अनंत ने अपने 25 दोस्तों को 'Audemars Piguet' ब्रांड की महंगी घड़ी गिफ्ट की है।

बताया जा रहा है कि अनंत ने शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी समेत कई दोस्तों को बतौर गिफ्ट 18 कैरेट की रोज गोल्ड ऑडेमार्स पिग्यूट वॉच गिफ्ट की है। इस घड़ी में लीप ईयर, महीना, खगोलीय चंद्रमा, दिन, तारीख के साथ ही पूरा कैलेंडर है। इसमें 41 मिमी 18k रोज गोल्ड डायल है। घड़ी में डार्क ब्लू कलर के सब-डायल के साथ रोज गोल्ड, नीलम क्रिस्टल कैलिबर है। यह घड़ी 40 घंटे रिजर्व प्रोवाइड करती है। घड़ी 18 कैरेट गोल्ड, AP फोल्डिंग बकल और ब्लू एलीगेंट स्ट्रैप के साथ आती है।

इसकी कीमत 2.08 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अनंत ने शादी में 'RM 52-05 टूरबिलन फैरेल विलियम्स' घड़ी पहनी थी। इसकी मार्केट वैल्यू 6.5 मिलियन डॉलर यानी 54,28,75,775 रुपए है। शादी में VVIP गेस्ट पर करोड़ों का खर्चा किया गया। जहां राधिका ने शादी में सोने की तारों से जड़ा लहंगा पहना तो वहीं अनंत की शेरवानी की कीमत 214 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शादी का खर्चा कुल 5000 करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है।

anant ambani,radhika merchant,anant radhika,anant radhika marriage,shahrukh khan,ranveer singh,mukesh ambani,anushka sharma,virat kohli,anushka virat

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो हो रहा वायरल, लंदन में मना रहे छुट्टियां

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कपल कीर्तन का आनंद उठाते हुए नजर आ रहा है। वे अमेरिकी गायक और हिंदू भक्ति संगीत के महारथी कृष्ण दास के कीर्तन में मौजूद हैं। इस दौरान दोनों को इस कीर्तन का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है।

कपल के चेहरे पर मुस्कान है और वे कीर्तनकार कृष्ण दास का तालियां बजाकर स्वागत कर रहे हैं। वीडियो में कृष्ण दास को भी देखा जा सकता है। इधर अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं। यह फोटो ना तो अनुष्का की हैं और ना ही विराट की। एक्ट्रेस ने कृष्ण दास के कीर्तन की फोटो शेयर की हैं और साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर टैग भी किया है।

अनुष्का-विराट के लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। अनुष्का और विराट ने बीते साल भी लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन अटेंड किया था। कृष्ण ट्रेडिशनल भारतीय मंत्रोच्चार को आज के म्यूजिक के साथ जोड़ते हैं। उनका असल नाम जेफरी कैगेल था। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा 1960 में शुरू की थी। उस दौरान वह भारत आए और नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय