न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात से खफा हो गए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में बताई व्यथा, एक्ट्रेस ने इसलिए दे दी अपनी जान

70-80 के दशक में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का क्रेज आज भी कायम है। वे 81 साल की उम्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 12:43:54

2 News : इस बात से खफा हो गए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में बताई व्यथा, एक्ट्रेस ने इसलिए दे दी अपनी जान

70-80 के दशक में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का क्रेज आज भी कायम है। वे 81 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। काम को लेकर उनकी लगन देखते ही बनती है। अमिताभ का अनुशासन और उत्साह हर किसी को प्रेरित करता है। अमिताभ जितना एक्टिंग की दुनिया में बिजी हैं, उतना ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इससे उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अमिताभ की अगली फिल्म कल्कि 2898 एडी है, जिसका ट्रेलर सोमवार (10 जून) को लॉन्च किया गया।

इसमें अमिताभ का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखा। वे इसमें ‘अश्वतथामा’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन भी हैं। हालांकि ट्रेलर लॉन्च के दौरान अमिताभ काफी गुस्से में थे। इसका कारण था उनके मोबाइल में हिंदी-इंग्लिश टाइप नहीं हो पा रही थी। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह व्यथा बताई।

अमिताभ ने लिखा, “अपने फोन को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहा था…और जो पहले सेट था वह अचानक बदल गया, इसलिए मैंने हर तरफ से मदद लेने की कोशिश की और असफल रहा…बहुत निराशाजनक…अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग करना चाहता था, अंग्रेजी में हिंदी शब्द टाइप करके और यह देवनागरी में आता है…लेकिन कई घंटों तक लिंक को फॉलो करने और यूज करने के बावजूद, ठीक नहीं हुआ है…अब मैं तैयार हूं अपने फोन को खिड़की से बाहर फेंककर तोड़ने के लिए!!!

नहीं नहीं नहीं…ऐसी कोई किस्मत नहीं…बस गुस्सा निकाल रहा था। अमिताभ ने यह भी लिखा कि वे इस बारे में सोच रहे हैं कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद किस प्रोजेक्ट पर काम करना है। बता दें कि ‘कल्कि’ 28 जून को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,kalki 2898 ad,amitabh mobile,amitabh typing,amitabh anger,noor malabika das,actress noor malabika das

6 जून को हो गई थी एक्ट्रेस नूर मालबिका दास की मौत, परिजनों ने की यह मांग

एक दिन पहले मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई कि ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज की एक्ट्रेस नूर मालबिका दास ने दुनिया से विदाई ले ली। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। वैसे तो नूर की मौत 6 जून को हो गई थी लेकिन इसका खुलासा सोमवार को हुआ। दरअसल नूर के पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

किसी परिजन के नहीं आने से लावारिस लाश के तौर पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब नूर के परिवारवालों ने खुलासा किया है कि वो डिप्रेशन में थीं और इसी वजह से अपनी जान दे दी। ऐसे में उन्होंने ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन से इस घटना की जांच करने की मांग की है। नूर की मौसी आरती दास ने मीडिया वालों से बातचीत में बताया वह एक्ट्रेस बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी।

इसी उम्मीद के साथ वो बांग्लादेश से मुंबई आई थी लेकिन उसे वो मुकाम नहीं मिला जिसकी वो हकदार थी। यही वजह थी कि वो डिप्रेशन में चली गई और जान देने जैसा गंभीर कदम उठा लिया। आरती ने उसे इंसाफ दिलाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की गहन जांच की मांग की है। बता दें नूर अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती थी और उन्हें कई वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क