न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘घूमर’ की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ, देखें-अमीषा की ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ का ट्रेलर रिलीज

करिश्माई व्यक्तित्व के धनी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं। अमिताभ बेटे अभिषेक बच्चन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 6:15:47

‘घूमर’ की सफलता के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ, देखें-अमीषा की ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ का ट्रेलर रिलीज

करिश्माई व्यक्तित्व के धनी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं। अमिताभ बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ की रिलीज से पहले हाल ही में बारिश के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अमिताभ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने ऊपर से शॉल डाला हुआ था।

उनकी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस के जवान भी उनके साथ थे। बिग बी ने नंगे पैर मंदिर में प्रवेश किया। अमिताभ का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को ‘घूमर’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। माना जा रहा है कि अमिताभ बेटे की फिल्म की सफलता की प्रार्थना करने मंदिर पहुंचे और गणपति के दर्शन किए। अमिताभ गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं।

वे हर साल गणपति उत्सव के मौके पर गणपति की मूर्ति भी विराजित करते हैं और धूमधाम के साथ उनका विसर्जन करते हैं। ‘घूमर’ फिल्म की बात की जाए तो उसे हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबोर्न में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी हैं। अभिषेक एक कोच का रोल कर रहे हैं।

amitabh bachchan,siddhivinayak temple,mystery of the tattoo movie,ameesha patel,arjun rampal,ghoomer

'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' में अमीषा के साथ हैं ये सितारे

एक्ट्रेस अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस बीच आज गुरुवार (17 अगस्त) को अमीषा की अपकमिंग फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ द टैटू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में अर्जुन रामपाल, डेजी शाह, रोहित राज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी टैटू से जुड़ी हुई है।

फिल्म से डायरेक्टर कलैयारासी सथप्पन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ट्रेलर की शुरुआत पुलिस जांच से शुरू होती है, जिसके बाद बॉडी पर टैटू दिखाई देता है। वहीं डेजी किसी अनजाने सच का पीछा करती दिखती हैं और पुलिस को बताती हैं कि जल्द ही एक और मर्डर होने वाला है। ट्रेलर में कुछ कोर्ट केस के सीन भी दिखाई देते हैं और डेजी उन झलकियों को देख हैरान रह जाती हैं।

अमीषा से पूछा जाता है कि उन्होंने करिअर की शुरुआत कहां से की तो वह कहती हैं-एक टैटू आर्ट से। अर्जुन टैटू बनाते दिखाई देते हैं। अर्जुन का लुक काफी खतरनाक है। फिल्म के क्लाइमैक्स में एक बड़ा ट्विस्ट है। ये 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार