अमिताभ को बधाई देने के लिए उनके घर ‘जलसा’ के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
अमिताभ के फैंस और करीबी उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर एकत्र हुए। हर साल की तरह इस बार भी बिग बी के जन्मदिन का जश्न रात से ही शुरू हो गया और उनके चाहने वालों ने इसे एक त्योहार में बदल दिया। जलसा के बाहर देर रात से ही फैंस जमा होने लगे। कुछ लोग मिठाई लेकर आए तो कुछ लोग उनके मशहूर किरदारों की तरह तैयार होकर पहुंचे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें फैंस अमिताभ के सुपरहिट गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर डांस करते दिख रहे हैं।
उनमें से एक फैन ने तो खुद को अमिताभ स्टाइल में तैयार किया हुआ था। एक फैन ने कहा, “गुरुदेव को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे हमेशा स्वस्थ रहें, मस्त रहें और हमें यूं ही प्रेरणा देते रहें।” दूसरे फैन ने भावुक होकर कहा, “हमारे लिए 11 अक्टूबर किसी त्योहार से कम नहीं। आज सदी के महानायक का जन्मदिन है, यही हमारे लिए दिवाली और होली है।” अमिताभ के परिवार के सदस्य भी बधाई देने पहुंचे।
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर से एक लक्जरी कार निकलती है जिसमें उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। उल्लेखनी है कि अमिताभ ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से करिअर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 1973 में आई 'जंजीर' ने उनके करिअर को नई ऊंचाइयां दीं। अमिताभ अब 'कल्कि 2898 एडी 2', 'ब्रह्मास्त्र 2', 'आंखें 2' में नजर आएंगे।#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Fans of the Veteran Actor Amitabh Bachchan gather outside his bungalow, 'Jalsa', to catch a glimpse of their favourite movie star on the occassion of his birthday.
— ANI (@ANI)
Amitabh Bachchan turns 83 years old today. pic.twitter.com/T1Jd0K0wVD













