न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ बच्चन ने तुलसी को जल चढ़ाते समय की यह गलती, जीनत अमान ने कराई आंखों की सर्जरी

अमिताभ बच्चन 81 साल के होने के बावजूद हर क्षेत्र में एक्टिव हैं। जहां वे आज भी मनोरंजन जगत में लगातार काम कर रहे हैं, वहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 7:13:56

2 News : अमिताभ बच्चन ने तुलसी को जल चढ़ाते समय की यह गलती, जीनत अमान ने कराई आंखों की सर्जरी

अमिताभ बच्चन 81 साल के होने के बावजूद हर क्षेत्र में एक्टिव हैं। जहां वे आज भी मनोरंजन जगत में लगातार काम कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनका उत्साह देखते ही बनता है। वे हमेशा कोई न कोई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही अमिताभ को ब्लॉग लिखने का भी शौक है, जिसमें कई पुराने किस्से बयान करते हैं। हालांकि अमिताभ कभी-कभार कोई गलती भी कर बैठते हैं, जिससे यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। अब एक बार फिर से अमिताभ को अपने फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

दरअसल ‘बिग बी’ ने जो फोटो शेयर की हैं उनमें वह तुलसी को जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने एक गलती कर दी। वे बाएं हाथ से चल चढ़ा रहे हैं। यह बात यूजर्स को अखर गई। अमिताभ ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा-“तुलसी पे जल, प्रतिदिन....” उनकी इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-“जल दोनों हाथों से दिया जाता है।” दूसरे ने लिखा-“प्रतिदिन?

रविवार को तुलसी को जल नही दिया करते सर जी।”, तीसरे ने लिखा-“बच्चन साहब लेकिन पंडित जी तो कहते है संडे को नहीं।” अमिताभ ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया की बुरी लत लग गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ की पिछली फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ ‘गणपत’ थी, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

40 साल से परेशानी झेल रही थीं एक्ट्रेस जीनत, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री जीनत अमान ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। उन्होंने अपने समय के लगभग सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। वे पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्हें कभी-कभार पार्टी-फंक्शन और टीवी पर रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट देखा जाता है। इस बीच, 71 वर्षीय जीनत ने पीटोसिस नामक बीमारी के बारे में खुद की स्थिति को लेकर बात की।

जीनत ने कहा कि मैंने इस बीमारी का इलाज कराया, जिससे मेरी नजर काफी साफ हो गई है। जीनत ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से दो तस्वीरें शेयर कीं। जीनत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “18 मई 2023 को मैंने वोग इंडिया के कवर के लिए शूटिंग की। 19 मई को मैंने सुबह जल्दी उठकर एक छोटा सूटकेस पैक किया और लिली को चूमा। फिर जहान और कारा मुझे खार के हिंदुजा अस्पताल ले गए। पिछले 40 वर्षों से मेरे साथ कमरे में एक हाथी है।

अब इस हाथी को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है। मुझे पीटोसिस नामक बीमारी है, जो कई दशकों पहले मुझे लगी चोट का परिणाम है, जिससे मेरी दाहिनी आंख के आस-पास की मांसपेशियां जख्मी हो गई थी। इन बरसों में इसके कारण मेरी पलक और भी अधिक झुक गई। इस साल अप्रैल में एक आई डिजीज स्पेशलिस्ट ने मुझे बताया कि एक सर्जरी की जरूरत है।

मैं लंबे समय तक दुविधा में रही, फिर कई टेस्ट किए और फाइनली इस ऑपरेशन के लिए तैयार हो गई। रिकवरी जारी है लेकिन, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी आंखों की रोशनी पहले से ठीक हो गई है।” बताया जाता है कि जीनत की आंख में तब चोट लगी थी जब उनके पूर्व पति ने कथित तौर पर कई लोगों के सामने होटल के कमरे में उनकी बेरहमी से पिटाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे