न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-अमिताभ ने KBC में क्यों लिया ऐश्वर्या का नाम, इधर-53 साल के एक्टर का कैंसर से निधन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (KBC 15) शो के साथ फैंस को खुश होने का मौका दे रहे हैं। दर्शक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 7:53:43

जानें-अमिताभ ने KBC में क्यों लिया ऐश्वर्या का नाम, इधर-53 साल के एक्टर का कैंसर से निधन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (KBC 15) शो के साथ फैंस को खुश होने का मौका दे रहे हैं। दर्शक उन्हें रोजाना टीवी पर अलग-अलग अंदाज में देख रोमांचित और अभिभूत हो जाते हैं। आखिरकार 81 साल के अमिताभ की पर्सनलिटी ही कुछ ऐसी है कि हर कोई उन्हें दिल दे बैठता है। अमिताभ पिछले कई सालों से KBC को होस्ट कर रहे हैं।

हालिया एपिसोड में अमिताभ ने कंटेस्टेंट से एक सवाल पूछा, जिसके बाद उन्हें अपनी और बेटे अभिषेक की फिल्म ‘बंटी और बबली’ के एक गाने की याद आ गई। इसमें अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैमियो किया था। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म का गाना भी शो में प्ले करवाया। दरअसल अमिताभ कंटेस्टेंट से बल्लीमारान से जुड़ा एक सवाल पूछते हैं। इसके बाद वे ‘कजरा रे’ गाने का जिक्र करते हुए कहते हैं कि हम तीनों ने उसमें काम किया था।

तब ऐश्वर्या हमारी बहू नहीं थीं, अब बन गई हैं। गाने में बहू थीं, अभिषेक थे और हम थे। उल्लेखनीय है 18 साल बाद भी यह गाना काफी लोकप्रिय है। फिल्म ‘बंटी और बबली’ का निर्देशन शाद अली ने किया था। आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को केबीसी में अभिषेक, सैयामी खेर और डायरेक्टर आर. बाल्की अपनी फिल्म ‘घूमर’ के प्रमोशन के लिए आए थे। तब भी शो के दौरान अमिताभ और अभिषेक ने काफी मस्ती की थी।

amitabh bachchan,aishwarya rai,abhishek bachchan,bunty aur bubli,milind safai,milind safai death

मशहूर मराठी एक्टर मिलिंद सफई ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से अब एक और दुखद समाचार सामने आया है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मिलिंद सफई का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। मिलिंद पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिलिंद ने आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सुबह 10.45 बजे आखिरी सांस ली।

एक्टर के निधन की जानकारी जयवंत वाडकर ने सोशल मीडिया के जरिये दी। उन्होंने फेसबुक पर मिलिंद की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिलिंद के करिअर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के साथ कई फिल्मों में भी काम किया।

यहां तक कि वे हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके थे। उन्होंने 'थैंक विठाला', 'पोस्टर बॉयज', 'लॉकडाउन', 'बी पॉजिटिव', 'प्रेमाची जोश्ट' जैसी मराठी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई। मिलिंद को मराठी टेलीविजन धारावाहिक 'आई कुठे काय करते' में काम करने के लिए जाना जाता है।

बता दें कि एक दिन पहले 24 अगस्त को प्रसिद्ध अनुभवी मराठी अभिनेत्री सीमा देव ने भी मुंबई में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से अल्जाइमर से जूझ रही थीं। उनके परिवार में उनके बेटे अभिनय देव और अजिंक्य देव हैं। सीमा अभिनेता रमेश देव की पत्नी थीं, जिनका फरवरी 2022 में निधन हो गया। सीमा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को शिवाजी पार्क में किया गया। सीमा का राजेश खन्ना व अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘आनंद’ में खास रोल था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार