न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अयोध्या से लौटे अमिताभ ने कराए रामलला के दर्शन, नंगे पैर ही गए थे जैकी, विवेक ने शेयर किया वीडियो

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही वहां श्रीराम सदा के लिए विराजमान हो गए। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 11:05:37

2 News : अयोध्या से लौटे अमिताभ ने कराए रामलला के दर्शन, नंगे पैर ही गए थे जैकी, विवेक ने शेयर किया वीडियो

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही वहां श्रीराम सदा के लिए विराजमान हो गए। इस खास मौके पर राम मंदिर में बॉलीवुड सितारों का जलवा भी देखने को मिला। सभी पारंपरिक लिबास में श्रीराम के पहले दिव्य दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सितारों को भी भगवान राम के दर्शन का मौका मिला। इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी भगवान राम के दर्शन किए।

अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस दिव्य दर्शन की झलक फैंस को भी दिखाई है। अमिताभ ने वहां आम आदमी की जैसे ही लाइन में लगकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने देर रात यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। अमिताभ ने इस तस्वीर के कैप्शन में 'जय सिया राम' लिखा है। तस्वीर में अमिताभ रामलला की मूर्ति के सामने कपाट के पास खड़े दिख रहे हैं।

वे दोनों हाथ जोड़े हुए श्रीराम को नमन कर रहे हैं। उनके ठीक पीछे रामलला की खूबसूरत सजी-धजी मूर्ति है। बता दें कि अयोध्या में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित-डॉ. श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, रणदीप हुड्डा, रजनीकांत, चिरंजीवी सहित कई सितारे मौजूद थे।

पिछले दिनों मुंबई में मंदिर की सफाई करते नजर आए थे जैकी श्रॉफ

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी राम भक्ति में डुबे हुए अयोध्या पहुंचे। जैकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रामनगरी पहुंचे एक्टर विवेक ओबेरॉय ने जैकी के साथ एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बता रहे हैं कि ‘जग्गू दादा’ अयोध्या नंगे पांव पहुंचे हैं। विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगातार कई पोस्ट शेयर की। वे एक्ट्रेस कंगना रनौत, एक्टर आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर के साथ ही अन्य स्टार्स के साथ सेल्फी लेते दिखे।

इन सबके बीच विवेक ने जैकी के साथ पोस्ट शेयर की। इसमें वह शुरुआत में कहते हैं, “ये देखिए, ‘जग्गू दादा’ मेरे फेवरेट पर्सन।” उनके ऐसा कहने पर जैकी ने भी कहा कि और मेरा फेवरेट है विवेक। इसके बाद दोनों ने एक साथ जय श्रीराम का नारा लगाया। फिर विवेक, जैकी के पैर की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं कि “ये देखिए इन्होंने चप्पल भी नहीं पहनी है। राम की भूमि में आ रहे हैं तो जूते की जरूरत ही नहीं है।” विवेक ने मुंबई लौटने पर पैपराजी के सामने भी ये बात की कि जैकी कार्यक्रम में गए थे और रामजी की मूर्ति लेकर नंगे पैर लौटे हैं।

इसके बाद दोनों कलाकारों ने चेहरे पर मुस्कान और होठों पर श्री राम का जाप करते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। उल्लेखनीय है कि जैकी हाल ही में मुंबई में राम मंदिर की सीढ़ियों की सफाई करते हुए दिखे थे। जैकी ने कचरा इकट्ठा करने के साथ मंदिर परिसर को भी धोया था। जैकी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘बस मस्ती में रहने का’ में नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम