कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से साझा करते रहते है। इसी कड़ी में हाल ही में बिग बी ने कुछ ऐसा बताया है, जिसे जानने के बाद आप भी उनकी सादगी के मुरीद हो जाएंगे। कौन बनेगा करोड़पति में ऊंचाई फिल्म की स्टारकास्ट ने शिरकत की। बोमन ईरानी, अनुपम खेर और नीना गुप्ता संग अमिताभ बच्चन ने बातचीत करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा सभी के साथ शेयर किया।














