न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नव्या ने फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज, IIM अहमदाबाद में लिया एडमिशन, मां सहित इन सेलेब्स ने जताई खुशी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके परिवार के सदस्य भी सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ की नातिन/दोहिती नव्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 11:07:34

नव्या ने फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज, IIM अहमदाबाद में लिया एडमिशन, मां सहित इन सेलेब्स ने जताई खुशी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके परिवार के सदस्य भी सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा (26) ने भले ही एक्टिंग को करिअर के रूप में नहीं चुना लेकिन इसके बावजूद वह आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। नव्या अपने पिता निखिल नंदा की जैसे फेमस बिजनेसमैन बनना चाहती हैं। नव्या ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है, जो उनके फैंस को खुशी दे रहा है। नव्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इनके माध्यम से नव्या ने फैंस को उनके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद में एडमिशन मिलने की जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, “सपने सच होते हैं। अगले 2 साल...बेस्ट लोगों और फैकल्टी के साथ! 'ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम (BPGP MBA)।” पहली तस्वीर में नव्या कॉलेज के गेट पर खड़ी होकर IIM के नाम के साथ पोज दे रही हैं। इसके अलावा वह किसी फोटो में कॉलेज की झलक तो किसी में अपने नए दोस्तों और फैकल्टी की झलक दिखा रही हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से नव्या को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यूजर भारत में ही रहकर पढ़ाई करने के नव्या के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। नव्या की मां श्वेता बच्चन ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। श्वेता ने लिखा, “तुम मुझे बहुत प्राउड फील कराती हो बेबी।” इसके अलावा सेलेब्स भी नव्या को लेकर काफी खुश हैं। इन दिनों ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में जज की भूमिका निभा रहीं 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लिखती हैं, 'बधाई हो नव्या।' एक्ट्रेस अनन्या पांडे, संजय कपूर की बेटी शनाया, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी नव्या पर प्यार बरसाया है।

मां और नानी के साथ नव्या का पॉडकास्ट शो भी रहा है हिट

बता दें कि नव्या ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी सैकंडरी एजुकेशन पूरी की और फिर न्यूयॉर्क के फोर्डहम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया। नव्या अपना ‘पॉडकास्ट व्हाट द हेल’ भी चलाती हैं। इसमें वह अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ नजर आती हैं और कई मुद्दों पर चर्चा करती हैं।

इसके दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही हिट रहे। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़ी गतिविधियों से अपडेट कराती रहती हैं। नव्या के भाई अगस्त्य नंदा ने पिछले साल ‘द आर्चीज’ फिल्म के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका