न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने बेटी श्वेता के नाम किया 50 करोड़ का बंगला ‘प्रतीक्षा’, रणबीर ने दूसरे बच्चे के लिए कहा...

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे इन दिनों टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। बीच-बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 11:29:10

2 News : अमिताभ ने बेटी श्वेता के नाम किया 50 करोड़ का बंगला ‘प्रतीक्षा’, रणबीर ने दूसरे बच्चे के लिए कहा...

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे इन दिनों टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। बीच-बीच में अमिताभ कुछ फिल्मों में भी नजर आते हैं। इसके अलावा अमिताभ को अपने फैंस से जुड़े रहना बहुत पसंद है और इसके लिए वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच अमिताभ से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल अमिताभ ने अपना प्रिय बंगला 'प्रतीक्षा' बेटी श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट कर दिया है।

'प्रतीक्षा' की कीमत 50.63 करोड़ रुपए है। बता दें कि अमिताभ के पास मुंबई के जुहू इलाके में 3 आलीशान बंगले 'जलसा', 'प्रतीक्षा' और 'जनक' हैं। उनकी प्रॉपर्टी में 'वत्स' नाम का एक और लग्जीरियस बंगला भी शुमार है। अमिताभ परिवार के साथ 'जलसा' में रहते हैं। उन्होंने बेटे अभिषेक की शादी ऐश्वर्या रॉय के साथ 'प्रतीक्षा' में की थी।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ ने 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर के दो जमीनों को कवर करने वाली प्रॉपर्टी को श्वेता को दे दी है। उन्होंने 8 नवंबर को एक विलेख के माध्यम से श्वेता को ये बंगला सौंप दिया था। इसके लिए अमिताभ ने 50.65 लाख रुपए का स्टांप शुल्क दिया है। अमिताभ व जया बच्चन ने ये बंगला श्वेता को गिफ्ट किया है। अमिताभ 'जनक' का इस्तेमाल ऑफिस के रूप में करते हैं।

amitabh bachchan,juhu bungalow,pratiksha,shweta nanda,actor amitabh bachchan,abhishek bachchan,ranbir kapoor,alia bhatt,raha,animal movie

बेटी राहा को पाकर बेहद खुश हैं रणबीर कपूर, चाहते हैं कि दूसरा बेबी...

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रणबीर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। रणबीर ने अनस्टॉपेबल विद एनबीके में अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की। रणबीर ने अपने दिल के टुकड़े राहा को लेकर काफी बातें कीं।

रणबीर बोले कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ज़िंदगी में इतना खुश रहूंगा और ऐसी ख़ुशी का अनुभव कर पाऊंगा। मैं राहा को पाकर इतना खुश हूं और ऐसी खुशी के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। जब रणबीर से दूसरे बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं और आलिया दूसरा बच्चा प्लान करते हैं तो चाहूंगा कि दूसरा बेबी भी बेटी ही हो।

इसके बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि वे दूसरा बच्चा प्लान कर रहे हैं। राहा एक साल की हो चुकी है। पिछले दिनों आलिया भट्ट और करीना कपूर खान कॉफी विद करण में आए थे तब करीना ने भी आलिया को दूसरे बच्चे की सलाह दे डाली थी। उल्लेखनीय है कि रणबीर और आलिया की शादी अप्रेल 2022 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका