न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ KBC 16 के हर एपिसोड के लिए ले रहे हैं इतने करोड़, अनन्या की ‘कॉल मी बे’ का टीजर रिलीज

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक के रूप में फैंस के दिलों में जगह बना चुके हैं। वे 81 साल के हो चुके हैं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 7:22:33

2 News : अमिताभ KBC 16 के हर एपिसोड के लिए ले रहे हैं इतने करोड़, अनन्या की ‘कॉल मी बे’ का टीजर रिलीज

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक के रूप में फैंस के दिलों में जगह बना चुके हैं। वे 81 साल के हो चुके हैं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। अमिताभ ने 27 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में खास भूमिका के कारण दर्शकों का भरपूर प्यार पाया। हाल ही टीवी पर क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन शुरू हुआ। इसे एक बार फिर अमिताभ ही होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई सालों से ‘बिग बी’ ही होस्ट हैं। इसके लिए वे मोटी रकम वसूल रहे हैं। ऐसे में इस दफा भी शो के मेकर्स से उन्हें काफी तगड़ी फीस मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ को हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक KBC 1 में अमिताभ को प्रति एपिसोड 25 लाख, KBC 2 में 25 लाख, KBC 4 में 50 लाख, KBC 5 में 50 लाख, KBC 6 में 1.5 करोड़ से 2 करोड़, KBC 7 में 1.5 से 2 करोड़, KBC 8 में 2 करोड़, KBC 9 में 2.9 करोड़, KBC 10 में 3 करोड़, KBC 11 में 3.5 करोड़, KBC 12 में 3.5 करोड़, KBC 13 में 3.5 करोड़, KBC 14 में 4 से 5 करोड़ तथा KBC 15 में 4 से 5 करोड़ रुपए मिले थे। बता दें KBC की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह शो ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का अडेप्शन है।

इस शो के पहले सीजन की जबरदस्त सफलता ने अमिताभ को घर-घर में हिट कर दिया। तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शेष सभी सीजन में अमिताभ ने यह भूमिका निभाई है। मौजूदा सीजन के पहले एपिसोड के दौरान अमिताभ भावुक हो गए और उन सभी लोगों के साथ एक मार्मिक संदेश साझा किया, जिन्होंने KBC में उनकी यात्रा के दौरान उन्हें देखा और उनका समर्थन किया।

‘कॉल मी बे’ में एक्ट्रेस अनन्या पांडे निभाएंगी ऐसा किरदार

फिल्ममेकर करण जौहर ने आज बुधवार (14 अगस्त) को एक्ट्रेस अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का टीजर रिलीज कर दिया। इसमें करण, अनन्या को OTT पर लॉन्च करने की बात कह रहे हैं। ये कहानी एक ऐसी लड़की की होगी जो अमीर होती है लेकिन सब कुछ अचानक खो देती है। इसके बाद उसका स्ट्रगल शुरू होता है जो सीरीज को दिलचस्प बनाता है। वीडियो में करण के साथ अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए अनन्या खिलखिलाती दिख रही हैं।

अनन्या ‘बे’ के रूप में 'आम आदमी के संघर्ष' को दिखाने के लिए उत्सुक हैं। वह साउथ दिल्ली की रहने वाली लड़की अब सपनों के शहर मुंबई में भाग-दौड़ कर रही है! 'कॉल मी बे' धर्माटिक एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है, जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमें मिश्रा कार्यकारी निर्माता हैं। इस सीरीज को ईशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है, और कोलिन डी कुन्हा ने इसका डायरेक्शन किया है।

इस 8 भाग वाली सीरीज में अनन्या मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विरे दास, गुर्फतेह पिरजादा, वरुण सूद, विहान समट, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लीजा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार भी हैं। यह प्राइम वीडियो पर 6 सितंबर से दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। उल्लेखनीय है कि अनन्या की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ भी करण जौहर की ही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क