न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक की परफॉर्मेंस ने जीता अमिताभ का दिल, इन दिग्गज डायरेक्टर्स ने भी की तारीफ

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 12:50:46

‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक की परफॉर्मेंस ने जीता अमिताभ का दिल, इन दिग्गज डायरेक्टर्स ने भी की तारीफ

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बीच अभिषेक की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ आज शुक्रवार (22 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक का काफी अलग रोल है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया था। इस बीच अमिताभ ने अपने बेटे की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। अभिषेक की परफॉर्मेंस ने एक बार फिर अमिताभ का दिल जीत लिया।

अमिताभ ने एक फैन पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “इस परफॉर्मेंस के लिए एक ही शब्द है, जादूई, मेरा प्यार आशीर्वाद और भी बहुत कुछ..मेरे बेटे, बेटे होने से मेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे! अभिषेक मेरे बेटे; मेरे उत्तराधिकारी।” अमिताभ ने और भी कई पोस्ट शेयर की हैं, जहां फैंस अभिषेक की एक्टिंग की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ और अभिषेक के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। अमिताभ इससे पहले भी कई फिल्मों के लिए अभिषेक की सराहना कर उनकी हौसला अफजाई कर चुके हैं। जल्द ही दर्शक ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के एक एपिसोड में बाप-बेटे की मस्ती और उनका प्यार देख पाएंगे।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,i want to talk movie,sujoy ghosh,imtiaz ali,shoojit sarkar

सुजॉय घोष और इम्तियाज अली ने ऐसे की अभिषेक की फिल्म की सराहना

कई फिल्मी हस्तियों ने ‘आई वांट टू टॉक’ की तारीफ की है, जिनमें मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष भी शामिल हो गए हैं। सुजॉय ने इस फिल्म को एक दिल छू लेने वाली फिल्म बताया और इसे दर्शकों को जरूर देखने की सलाह दी है। सुजॉय ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होंने कहा कि मैंने शूजित की ‘आई वांट टू टॉक’ देखी। बहुत अच्छी दिल को छू लेने वाली फिल्म है।

शूजित इन फिल्मों में बेहतरीन हैं। इसके साथ ही उनके पास अभिषेक और कलाकारों का एक शानदार समूह है। अगर आप इसे देख सकते हैं, तो जरूर देखें।” इस फिल्म को हाल ही निर्देशक इम्तियाज अली से भी सराहना मिल चुकी है। उन्होंने लिखा था, “सेंटी कर दिया यार, शूजित सरकार। बहुत शानदार। अभिषेक बच्चन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ।

बहुत बढ़िया और शुभकामनाएं, रितेश शाह।” इस फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने किया है। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म में अहिल्या बम्ब्रू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड, जॉनी लीवर की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री