न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने इसलिए मांगी प्रभास के फैंस से माफी, अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का पहला गाना रिलीज

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें बाहुबली फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 7:16:54

2 News : अमिताभ ने इसलिए मांगी प्रभास के फैंस से माफी, अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का पहला गाना रिलीज

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें बाहुबली फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है। इस साइ-फाइ मूवी से फिल्ममेकर्स और फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के दो ट्रेलर सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद प्रशंसक जबरदस्त उत्साह में हैं। इस बीच, अमिताभ ने फिल्म की रिलीज से पहले प्रभास के फैंस से माफी मांगी है।

फिल्म के निर्माता वैजयंती मूवी के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें फिल्म की स्टार कास्ट है, जो एक इंटरव्यू सेशन में नजर आ रही है। इसी दौरान अमिताभ हाथ जोड़कर प्रभास के फैंस से माफी मांगते हैं। बता दें कि फिल्म में अमिताभ ‘अश्वतथामा’ की भूमिका में हैं, जो प्रभास के किरदार ‘भैरवा’ को टक्कर देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ कह रहे हैं कि जब फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन मुझसे रोल के बारे में बात करने आए, तो वह बस एक तस्वीर, एक सीन लेकर आए कि मेरा किरदार कैसा दिखने वाला है और प्रभास कैसा दिखने वाला है। और मैं वह विशालकाय आदमी था, जो 'द' प्रभास से टक्कर ले रहा था। और प्रभास के सभी फैंस, प्लीज आप जानते हैं, कृपया मुझे क्षमा करें। मैं हाथ जोड़ के माफी मांग रहा हूं, मैं जो करता हूं, उसे देखने के बाद मुझे मार मत डालना। इस बीच, प्रभास कहते हैं कि वे सभी आपके फैन भी हैं।

amitabh bachchan,prabhas,amitabh prabhas,kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,Akshay Kumar,sarfira movie,sarfira song

‘सरफिरा’ में अक्षय कुमार ने निभाया है आम आदमी का रोल

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ के रूप में मशहूर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सरफिरा' का पहला गाना आज सोमवार (24 जून) को रिलीज हो गया। 'मार उड़ी' गाने वाले टाइटल में अक्षय के साथ परेश रावल और राधिका मदान भी हैं। गाने में अक्षय आम आदमी की आवाज बने दिखे। गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल है ये बावरा, लड़ने से कहां डरा…जब जिंदगी कोई चुनौती दे, तो सिर्फ आंखों में दोखो और 'मार उड़ी'!! यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।” गाने में अक्षय एक आम आदमी के रूप में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में उनके जिद्दी तेवर दिख जाते हैं, जब उन्हें एक साइंस इवेंट से बाहर निकाला जाता है।

गाना काफी जोश वाला है। इस गाने को सिंगर यदु कृष्णन, सुगंध शेखर, हेस्टन रोड्रिग्स और अभिजीत राव ने आवाज दी है। 'सरफिरा' साउथ इंडियन एक्टर सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का सामना कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' से होगा। फिल्म की कहानी स्टार्टअप और विमानों की दुनिया पर आधारित है। फिल्म में आपको देखने को मिलेगा की कैसे एक आम आदमी अपने बड़े-बड़े सपनों को पूरा करने के लिए पागल रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क