न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Amitabh Bachchan B'Day Spl.: पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए मिले थे 5000 रु., आज लेते है 20 करोड़ रुपए फीस

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन जिंदगी के 79वें साल में प्रवेश कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 11:22:15

Amitabh Bachchan B'Day Spl.: पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए मिले थे 5000 रु., आज लेते है 20 करोड़ रुपए फीस

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन जिंदगी के 79वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। इस उम्र में आकर ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करते है लेकिन अमिताभ फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी शो के जरिए खुद को व्यस्त रखे हुए है। 1969 में आई पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए अमिताभ को 5000 रुपए मिले थे। इसके बाद लगातार आठ फिल्में फ्लॉप हुईं। चार साल के बाद 1973 में ‘जंजीर’ से नसीब चमक उठा। इसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में आती गईं और वह उस समय के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए। क्लासिक फिल्म ‘शोले’ में जय के किरदार के लिए अमिताभ को एक लाख रुपया मिला था । इसके पांच साल बाद ‘शान’ फिल्म आई तब तक उनकी फीस बढ़ते-बढ़ते 9 लाख रुपया हो चुकी थी। 1996 में खुदा गवाह आई। इसके बाद उनकी फीस 3 करोड़ तक हो चुकी थी। आज अमिताभ, रोल कितना लंबा है और कितने दिन का शेड्यूल होगा, उसके आधार पर 15 से 20 करोड़ रुपया चार्ज करते हैं। अमिताभ आज 3000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ विश्व के आठवें सबसे अमीर माने जाते हैं। कोलकाता में अमिताभ एक सेकेंड हैंड फिएट कार घुमाते थे। आज उनके पास रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटली और मर्सिडीज समेत 11 कारें हैं।

amitabh bachchan 79th birthday,amitabh bachchan,amitabh bachchan news,amitabh bachchan entertainment

ऐसा नहीं है कि हमेशा तकदीर में अमिताभ बच्चन का साथ दिया। 1999 में वह दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। उनकी एबीसीएल कंपनी ने 1996 में बेंगलुरु में ‘मिस वर्ल्ड’ इवेंट के मैनेजमेंट का काम लिया था। इस इवेंट में उन्हें 7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इस कंपनी ने ‘मृत्युदाता’ फिल्म बनाई, वह भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई। एबीसीएल की फेल्योर की वजह से अमिताभ की प्रॉपर्टी तक जब्त होने की स्थिति में थी। ऐसे में उन्होंने एक सुबह अपने पुराने मित्र यश चोपड़ा से बात की और काम मांगा। यश चोपड़ा ने ‘माेहब्बतें’ फिल्म में उनको प्रिंसिपल का रोल दिया और यहीं से अमिताभ की आर्थिक स्थिति में सुधार की नई इनिंग शुरू हुई।

कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट करने के लिए अमिताभ को हर एपिसोड के 3.5 करोड़ रुपए मिलते है। एक सीजन में 20 एपिसोड हुए तो उनको 70 करोड़ रुपए मिलेंगे।

amitabh bachchan 79th birthday,amitabh bachchan,amitabh bachchan news,amitabh bachchan entertainment

8 लाख रुपए में खरीदा था प्रतीक्षा

अमिताभ के मुंबई में चार बंगले हैं। सबसे पहला बंगला ‘प्रतीक्षा’ उन्होंने 1975 में करीब 8 लाख रुपए में खरीदा था। वह सालों तक इसी बंगले में रहे। आज सारे फंक्शन इसी बंगले में होते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी इसी बंगले में हुई थी। आज प्रतीक्षा मुंबई का आईकॉनिक एड्रेस है। प्रतीक्षा के बगल में ‘जलसा’ बंगला है। जहां पर आज पूरा बच्चन परिवार रहता है। नजदीक में ही ‘जनक’ बंगला है जहां उनका ऑफिस है। और एक बंगला है ‘वत्स’ जो एक बैंक को लीज पर दिया गया है।

अमिताभ ने ‘जनक’ 8 करोड़ और ‘वत्स’ 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। अभी कुछ ही समय पहले उन्होंने अंधेरी में एटलांटिस बिल्डिंग में 27 और 28वें फ्लोर पर एक डुप्लेक्स खरीदा है। 5184 स्क्वायर फीट एरिया के डुप्लेक्स की कीमत करीब 31 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा अमिताभ इलाहाबाद में एक पारिवारिक प्रॉपर्टी के मालिक है। फ्रांस में भी उनकी प्रॉपर्टी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर