न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीषा ने इस कारण ठुकरा दी थी ये बड़ी-बड़ी फिल्में, ‘घूमर’ के क्लाइमेक्स में है आराध्या का यह आइडिया

यूं तो ‘गदर 2’ की सफलता का सबसे ज्यादा क्रेडिट सनी देओल को दिया जा रहा है, लेकिन किसी भी फिल्म को चलाने में हर किरदार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 7:47:46

अमीषा ने इस कारण ठुकरा दी थी ये बड़ी-बड़ी फिल्में, ‘घूमर’ के क्लाइमेक्स में है आराध्या का यह आइडिया

यूं तो ‘गदर 2’ की सफलता का सबसे ज्यादा क्रेडिट सनी देओल को दिया जा रहा है, लेकिन किसी भी फिल्म को चलाने में हर किरदार की भूमिका अहम होती है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल के योगदान को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। वे 22 साल पहले आई ‘गदर’ की जैसे एक बार फिर ‘गदर 2’ में भी खुद का जलवा बिखेरने में सफल रहीं।

फैंस उनके ‘सकीना’ के रोल से भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। कह सकते हैं कि वे आज भले ही फिल्मी दुनिया में उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनका आकर्षण कायम है। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी ‘गदर’ भी खूब चली। अमीषा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इन दोनों फिल्मों की कामयाबी के बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों का ऑफर मिला, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया।

अमीषा ने कहा कि शाहरुख खान स्टारर चलते-चलते, संजय दत्त स्टारर मुन्ना भाई एमबीबीएस और सलमान खान स्टारर तेरे नाम जैसी फिल्में मेरे पास आईं, लेकिन उन्हें ठुकराना पड़ा। ऐसी बहुत सी फिल्में थीं जो मैं नहीं कर सकी। मैंने तारीखों के क्लैश होने के कारण इन फिल्मों को अस्वीकार कर दिया ताकि मुझे इसका पछतावा न हो। ऐसे कई कारण थे कि मैं ये फिल्में नहीं कर सकीं। मैं पहले से ही अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए प्रतिबद्ध थीं। मैं पहले ही वादा कर चुकी थीं।

ameesha patel,gadar 2,actress ameesha patel,tere naam,aaradhya bachchan,abhishek bachchan,ghoomer movie

फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की भी हुए आराध्या के मुरीद

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की 'घूमर' आज शुक्रवार (18 अगस्त) को रिलीज हो गई। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी थी। कई क्रिकेट स्टार इस फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू दे चुके हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि 'घूमर' का क्लाइमेक्स सीन अभिषेक-ऐश्वर्या राय की 11 साल की प्यारी बिटिया आराध्या बच्चन के आइडिया से तैयार हुआ है।

दरअसल 'घूमर' में अभिषेक एक कोच की भूमिका में हैं। वे एक ऐसी क्रिकेटर लड़की को ट्रेंड करते हैं, जो एक्सीडेंट में दायां हाथ गंवा चुकी है। कड़े संघर्ष के बाद वह ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाती है। इसके बाद क्लाइमैक्स में अभिषेक विक्ट्री डांस करने लगते हैं। अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि डांस कराने का आइडिया आराध्या का था।

अभिषेक ने कहा कि फिल्म का ये सीन मेरे लिए सबसे खूबसूरत था। डायरेक्टर आर. बाल्की ने भी इस बारे में बताते हुए कहा कि अभिषेक, आराध्या को इस क्लाइमेक्स के बारे में बता रहे थे। सीन सुनने के बाद आराध्या ने कहा कि क्यों न इस सीन में आप थोड़ा सा घूमर करें और फिर चुप-चाप वहां से निकल जाएं। सभी को आराध्या का ये आइडिया काफी पसंद आया। एक बच्ची के लिए ऐसा आइडिया और चीजों को समझना बहुत प्यार और गहराई दर्शाता है। इसके लिए आराध्या का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका