न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार को अल्लू ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस बॉलीवुड सिंगर ने प्रेमिका से रचाई शादी

'पुष्पा द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 7:37:28

2 News : ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार को अल्लू ने ऐसे किया बर्थडे विश, इस बॉलीवुड सिंगर ने प्रेमिका से रचाई शादी

'पुष्पा द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सुकुमार आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 'पुष्पा' की पूरी टीम ने एक खास अंदाज में सुकुमार को बर्थडे विश किया है। फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन ने भी स्पेशल स्टाइल में उन पर प्यार लुटाया।

अल्लू ने फिल्म के सेट की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे जीनियस सुक्कू डार्लिंग सुकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” ‘पुष्पा’ के मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्टर का एक पोस्टर साझा किया है, जिस पर लिखा है, “द क्रिएटर, दूरदर्शी।” कैप्शन में लिखा, “बेहतरीन निर्देशक और पुष्पा की जादुई दुनिया के क्रिएटर सुकुमार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ‘पुष्पा : द रूल’ उनके नजरिए से बड़ा और भव्य होगा जो 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।”

बता दें कि ‘पुष्पा : द रूल’ में अल्लू, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू, अनुसूया भारद्वाज अहम किरदारों में दिखेंगे। इससे पहले पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा’ ने हिंदी बेल्ट में 108 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म के डायलॉग्स और गानों पर जमकर रील्स बनी।

सनम पुरी और जुचोबेनी तुंगो नागालैंड में विवाह बंधन में बंधे

लोकप्रिय गायक सनम पुरी विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने आज गुरुवार (11 जनवरी) को अपनी प्रेमिका, मॉडल और गायिका जुचोबेनी तुंगो के साथ नागालैंड में शादी रचा ली। दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके का पहला वीडियो सामने आ चुका है। इसमें दोनों अपने-अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में वचन दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि सगाई पिछले साल 11 मार्च को हो गई थी। इसी के साथ उन्होंने सगाई की तस्वीरें साझा कर रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उल्लेखनीय है कि सनम एक सिंगर और म्यूजिक बैंड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने क्लासिक बॉलीवुड गीतों से शौहरत हासिल की। सनम को 'धत तेरी की', 'इश्क बुलावा', 'फकीरा', 'लकी टुनाइट' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। वे मुंबई स्थित 'सनम' नाम के पॉप-रॉक बैंड के प्रमुख गायक भी हैं।

हाल ही में 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में सिंगर ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में बात की थी। सनम ने खुलासा किया थी कि शादी उनकी एक पर्सनल प्रॉपर्टी में होगी, जो उनके दिलों में एक खास स्थान रखती है। सनम ने यह भी बताया कि वे एक प्यारे बैकग्राउंड में शादी की रस्में पूरी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम