Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भगदड़ में घायल बच्चे से इसलिए नहीं मिले अल्लू, इस मूवी को पछाड़ कमाई में दूसरे नंबर पर आई ‘पुष्पा 2’

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2 : द रूल' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 35 वर्षीय महिला रेवती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 11:54:24

2 News : भगदड़ में घायल बच्चे से इसलिए नहीं मिले अल्लू, इस मूवी को पछाड़ कमाई में दूसरे नंबर पर आई ‘पुष्पा 2’

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2 : द रूल' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उनका 9 साल का बेटा श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। इस मौत के सिलसिले में फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था। वे शनिवार सुबह रिहा हो गए। इस बीच अब अल्लू ने घायल बच्चे को लेकर चिंता जताई है और उससे अभी तक नहीं मिल पाने का कारण भी बताया।

बता दें जेल से रिहा होने के बाद से ही लोग अल्लू से लगातार सवाल कर रहे थे कि वह अस्पताल में पीड़िता रेवती के परिवार और उसके बेटे से क्यों नहीं मिल रहे। अल्लू ने रविवार (15 दिसंबर) की रात इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान जारी किया। अल्लू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “मुझे श्री तेज की बहुत चिंता है जो इस दुखद घटना के बाद से गंभीर हालत में है। चल रही कानूनी कार्यवाही के कारण, मुझे इस समय उनसे और उनके परिवार से ना मिलने की सलाह दी गई है।

मेरी दुआ उनके साथ हैं और मैं उनके इलाज और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मैं बच्चे के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं और मैं जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलने वाला हूं।” उल्लेखनीय है कि अल्लू की गिरफ्तारी के बाद रेवती के पति एम भास्कर ने कहा था कि वे अभिनेता के खिलाफ किए गए केस को वापस लेने को तैयार हैं।

अल्लू को तेलंगाना हाईकोर्ट ने 50000 रुपए का निजी मुचलका भरने के बाद जमानत दे दी। उनकी रिहाई पर परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री के सहकर्मियों ने उनका समर्थन किया, जिनमें से कई हैदराबाद में उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर एकत्र हुए। तेलंगाना की एक निचली अदालत ने अल्लू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अल्लू और रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का भारत में कलेक्शन हुआ...

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका क्रेज अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस एक्शन थ्रिलर मूवी ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ रुपए की कमाई की। अब फिल्म के 11वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे रविवार (15 दिसंबर) को 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ यह भारत में 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने में सफल रही। फिल्म ने तेलुगु में 279.35 करोड़, हिंदी में 553.1 करोड़, तमिल में 48.1 करोड़, कन्नड़ में 6.55 करोड़ और मलयालम में 13.4 करोड़ कमाए।

सुकुमार निर्देशित इस फिल्म ने एक्टर यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को मात दे दी है। 'केजीएफ 2' का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 859.7 करोड़ रुपए था। अब ‘पुष्पा 2’ की नजर 'बाहुबली 2' पर है जो कमाई के मामले में नं.1 पोजिशन पर है। 'बाहुबली 2' ने देश में 1030.42 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका