न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया की वेब सीरीज ‘पोचर’ का ट्रेलर जारी, अजय की फिल्म ‘शैतान’ का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें...

एमी अवार्ड विनर फिल्म प्रोड्यूसर रिची मेहता के डायरेक्शन वाली वेब सीरीज ‘पोचर’ इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है। आज गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 6:50:05

2 News : आलिया की वेब सीरीज ‘पोचर’ का ट्रेलर जारी, अजय की फिल्म ‘शैतान’ का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें...

एमी अवार्ड विनर फिल्म प्रोड्यूसर रिची मेहता के डायरेक्शन वाली वेब सीरीज ‘पोचर’ इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है। आज गुरुवार (15 फरवरी) को 'पोचर' का ट्रेलर रिलीज किया गया। 'पोचर' सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। 'पोचर' भारतीय इतिहास में हाथी दांत का सबसे बड़ा अवैध शिकार करने वाले गिरोह का खुलासा करती है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पोचर' का वीडियो शेयर किया है।

इसमें वह शॉक्ड दिखाई दे रही हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “भारत के सबसे बड़े क्राइम रैकेट की सबसे बड़ी कहानी।” ये वेब सीरीज 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। ट्रेलर में आप देखेंगे कि कुछ लोग जानवरों के बेजुबान होने का किस तरह से फायदा उठाते हैं। इसके साथ ही कैसे हाथियों की लगातार निर्मम हत्या हो रही है, जिसकी हकीकत काफी डरावनी है।

जांच शुरू होने के बाद इस बात का पता चलता है कि ये काम हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गिरोह का है। पुलिस वाले इस गिरोह को पकड़ने में लग जाते हैं। 'पोचर' की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे स्टार्स भी शामिल है। ये सीरीज हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी।

alia bhatt,actress alia bhatt,poacher webseries,richie mehta,elephants,ajay devgn,actor ajay devgn,shaitaan movie

अजय देवगन की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ इस दिन होगी रिलीज

एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी नई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन स्टार आर माधवन और ज्योतिका भी नजर आएंगी। हाल ही इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए थे। इस बीच मेकर्स ने आज गुरुवार (15 फरवरी) को फिल्म का पहला गाना 'खुशियां बटोर लो' रिलीज कर दिया। गाने में अजय, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद महोले एक खुशहाल परिवार की तरह नजर आ रहे हैं।

इसमें किसी अजनबी के आने से दिक्कतें आने लगती हैं। इस गाने को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, “जब आप अपने परिवार के साथ होते हो, तो हर पल कीमती और खूबसूरत होता है...” अमित त्रिवेदी ने इस गाने को कंपोज किया है, जबकि सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज से संजोया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी। अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘शैतान’ के अलावा अजय इस साल डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ में भी नजर आएंगे। अजय के पास ‘रेड 2’ और ‘मैदान’ जैसी फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका