न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना के साथ काम करना चाहती हैं आलिया, शेयर की फोटो, मोना को ‘3 इडियट्स’ के दौरान आमिर ने दी यह सीख

आलिया भट्ट और करीना कपूर खान दोनों ही एक्ट्रेस को चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। अपनी एक्टिंग और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Aug 2023 11:25:29

करीना के साथ काम करना चाहती हैं आलिया, शेयर की फोटो, मोना को ‘3 इडियट्स’ के दौरान आमिर ने दी यह सीख

आलिया भट्ट और करीना कपूर खान दोनों ही एक्ट्रेस को चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते वे लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। खास बात ये है कि दोनों के बीच ननद-भोजाई का रिश्ता है। सैफ अली खान की पत्नी करीना एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया की ननद है।

अब आलिया ने करीना के साथ अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फोटो में दोनों अभिनेत्रियां मजेदार एक्सप्रेशंस दे रही हैं। आलिया ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, 'क्या यह कुछ बेहतर हो सकता है। क्या कोई हमें एक साथ फिल्म में कास्ट कर सकता है। हालांकि सेट पर हम ज्यादातर वक्त बातचीत में गुजार सकते हैं।'

फिल्ममेकर करण जौहर ने इसके जवाब में लिखा, 'हमें इस कास्ट के साथ फिल्म बनाने की जरूरत है।', अर्जुन कपूर लिखते हैं, 'दो-दो पू।', रिया कपूर ने दिल के इमोजी शेयर करके प्यार जताया। आपको बता दें कि पिछले दिनों करीना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा था कि आलिया को सलाह की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि वे बीते दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

उल्लेखनीय है कि आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। आलिया 28 जुलाई को रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आई थीं। दूसरी ओर, करीना की पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी।

alia bhatt,Kareena Kapoor,mona singh,3 idiots movie,aamir khan,karan johar,ranbir kapoor

टीवी एक्ट्रेस के रूप में मुझे रिहर्सल की आदत नहीं थी : मोना सिंह

मोना सिंह फिलहाल अपने लेटेस्ट शो ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। मोना ने हाल ही में गैलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ के लिए लंबे समय तक रिहर्सल के दौरान वह ऊब गई थीं, उसके बाद आमिर खान ने उन्हें समझाया था। आपको बता दें कि मोना ने ‘3 इडियट्स’ में करीना की बहन का रोल किया था।

मोना ने कहा कि जब मैं ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग कर रही थी, तो वह पहली बार था जब मैं पूरी टीम के साथ काम कर रही थी और मैंने आमिर सर को देखा और मुझे लगा, 'हे भगवान, वह क्या कर रहे हैं?' हमने लगभग 100 रिहर्सल कीं., और उन रिहर्सल में, वे हर बार कुछ अलग लेकर आते थे। एक टीवी एक्ट्रेस के रूप में मुझे रिहर्सल की आदत नहीं थी। उन रिहर्सल के दौरान मुझे 'थकान' और ‘बोरिंग' महसूस हुआ। मैंने पूछा, 'हम इतनी रिहर्सल क्यों कर रहे हैं?'

तो आमिर ने जवाब दिया, ''मोना यह एक फिल्म है। तुम किस बारे में बात कर रही हो? यह कोई टीवी शो नहीं है जिसका एक एपिसोड कल आने वाला है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। हम एक दिन में एक सीन करेंगे।'' उल्लेखनीय है कि मोना ने पिछले साल ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी आमिर के साथ काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार