न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया-रणबीर की इन Photos पर फिदा हुए फैंस, सोनाक्षी-जहीर को ट्रॉल करने पर बिफरीं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। तब से ही यह कपल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दोनों स्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 8:36:44

2 News : आलिया-रणबीर की इन Photos पर फिदा हुए फैंस, सोनाक्षी-जहीर को ट्रॉल करने पर बिफरीं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। तब से ही यह कपल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दोनों स्टार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। काम से ब्रेक लेकर वे बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट ही हैं, जो फैंस को अपार खुशियां दे रही हैं। ये इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पिछले दिनों इटली और फ्रांस में हुए दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की हैं।

दरअसल इस मेगा इवेंट में मास्करेड पार्टी रखी गई थी। इस दौरान ही आलिया और रणबीर भी पार्टी थीम के अनुसार सजे-धजे दिखे। अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर वहां की झलक दिखाई है। इनमें कपल काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहा है। आलिया ने 5 फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “सनसेट क्लब।” आलिया के लुक पर नजर डालें तो उन्होंने लॉन्ग गाउन कैरी किया है, जो ग्रे और ग्रीन के टोन में है। इस पर सिल्वर वर्क किया गया है। आलिया ने मिनिमल ज्वेलरी, स्लीक बन और हाई हील्स कैरी की हैं। गाउन में एक ड्रैप दुप्पटा भी लगा हुआ है।

दूसरी ओर, रणबीर ने मरून वेलवेट ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, टक्सिडो पैंट्स और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा कि दोनों का लुक स्टनिंग है। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह जिगरा फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ वेदांग रैना हैं। बतौर प्रोड्यूसर ये आलिया की डेब्यू फिल्म है। आलिया 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल और रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। रणबीर फिलहाल 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास 'एनिमल 2' और 'ब्रह्मास्त्र 2' भी है।

सोनाक्षी-जहीर को इंटरफेथ मैरिज के चलते यूजर्स कर रहे ट्रॉल, ऋचा ने ली क्लास

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर उन्हें ट्रॉल करने वालों को करारा जवाब दिया है। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय सोना और जहीर। मैं तुम्हारी सादगी, एक-दूसरे के प्रति तुम्हारे कमिटमेंट से बहुत खुश हूं कि तुम दोनों अपने मन की करते हो। तुम्हारे साथ कोई फोटो नहीं मिली क्योंकि तुम बहुत बिजी थे लेकिन अली और मैं तुमसे और तुम्हारे इस जोश से बेशुमार प्यार करते हैं।

तुम्हारी कमाल की जोड़ी है। मेरी प्रेग्नेंसी को 9वां महीना चल रहा है। ऐसे में मैं भीड़ का सामना कर बेहद खुश हूं। बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू है। आप दोनों को प्यार। एक शानदार पार्टी के लिए धन्यवाद और मैं आपकी जीवनभर खुशियों की कामना करती हूं।” बता दें कि ऋचा और सोनाक्षी ने 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में काम किया है।

सोनाक्षी ने ‘फरीदन’, जबकि ऋचा ने ‘लज्जो’ का रोल प्ले किया। उल्लेखनीय है कि ऋचा ने भी एक्टर अली फजल से साल 2022 में इंटर फेथ मैरिज की थी यानी दूल्हा और दुल्हन का धर्म अलग-अलग है। वहीं सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी की है और तब से ही सोनाक्षी को बुरी तरह ट्रॉल किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क